{"_id":"6011b0a18ebc3ef9203b6acf","slug":"criket-league-in-etawah-etawha-news-knp6083519135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना खेल नीरस हो जाता है जीवन : शिवपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना खेल नीरस हो जाता है जीवन : शिवपाल सिंह
विज्ञापन
इटावा। बिना खेल के व्यक्ति का जीवन नीरस हो जाता है। खेलकूद बहुत जरूरी है, इससे शरीर में फुर्ती रहती है। यह बात प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कही। वह बतौर मुख्य अतिथि महात्मा ज्योतिबाफुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को तृतीय स्व. राम दुलारे स्मृति ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करने पहुंचे थे।
शिवपाल सिंह ने कहा कि यह स्टेडियम भी नेताजी (मुलायम सिंह) की देन है। उन्होंने टूर्नामेंट आयोजक स्व. राम दुलारे के पुत्रों मोहित व कल्लू सहित अंबरीश प्रताप सिंह को बधाई दी।
विशिष्ट अतिथि शिवपाल सिंह के पुत्र पीसीएफ चेयरमैन आदित्य अंकुर यादव रहे। उन्होंने अपने मामा राम दुलारे की स्मृति में हो रहे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों से वार्ता की। यहां मौजूद आनंद राजन (डेकन चार्जर्स के पूर्व क्रिकेटर) व तन्मय श्रीवास्तव (यूपी टीम के पूर्व खिलाड़ी) को धन्यवाद दिया। स्टेडियम के क्रिकेट कोच विजेंद्र सिंह, लवकुश यादव, रोहित यादव डॉ. रमाशंकर यादव मौजूद रहे। मैच का लाइव स्कोर क्रिकहीरोज डॉट कॉम पर दिखाया जा रहा है।