{"_id":"576ec7594f1c1b353db48017","slug":"crane-crushed-three-young-men-one-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेन ने तीन युवकों को कुचला, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेन ने तीन युवकों को कुचला, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
महेवा बाईपास पर हादसे के बाद खड्ड में पड़ी क्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवा (इटावा)। बकेवर थाना क्षेत्र के महेवा बाईपास पर बहेड़ा चौराहे के पास सवारी का इंतजार कर रहे तीन युवकों को क्रेन ने कुचल दिया। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद क्रेन पलट गई। चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
महेवा बाईपास पर शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे बराउख थाना बकेवर निवासी राहुल (25)पुत्र सुखवीर अपने ही गांव के धर्मेंद्र कुमार (20) पुत्र श्री कृष्ण व महेश (22) पुत्र रमेश चंद्र के साथ सवारी का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच औरैया की ओर से तेज गति से आ रही क्रेन अचानक बेकाबू हो गई। क्रेन सड़क के किनारे खडे़ युवकों को कुचलते हुए खड्ड में जा गिरी। आसपास के लोगों ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने राहुल को मृत घोषित कर दिया, जबकि धर्मेंद्र और रमेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में दोनों युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस दौरान चालक क्रेन छोड़ कर भाग निकला। थाना प्रभारी का कहना है कि क्रेन चालक की तलाश की जा रही है।