फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Cowsheds operated in papers and cows roaming freely on the streets

कागजों में संचालित गोशालाएं और सड़कों पर छुट्टा घूम रहे गोवंश

Mon, 21 Mar 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Cowsheds operated in papers and cows roaming freely on the streets
हरौली गौशाला में निरीक्षण करने पहुंचे उप जिला अधिकारी चकरनगर मलखान सिंह व अन्य - फोटो : ETAWAH
चकरनगर। सड़कों पर छुट्टा गोवंश घूम रहे हैं। कागजों में गोशालाएं संचालित हो रही हैं। ऐसी ही गोशालाओं की पोल सोमवार को उस समय खुली, जब एसडीएम चकरनगर गोशालाओं के इंतजाम देखने पहुंच गए। हरौली, नौगावा की गोशाला में एक भी गोवंश नहीं मिला है। कागजों में संचालित गोशालाओं की पोल खुलने पर जिम्मेदार अमले में हड़कंप है।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ ने आवारा गोवंश की समस्या की खबर रविवार के अंक में ‘बाजारों में मवेशियों का जमघट’ शीर्षक खबर प्रकाशित की। खबर का अधिकारियों ने संज्ञान लिया। सोमवार को एसडीएम मलखान सिंह और नायब तहसीलदार संदीप सिंह हरौली बहादुरपुर गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे। मौके पर उन्हें कोई भी गोवंश नहीं मिला । मवेशियों के रखरखाव, चारा-दाना, पानी किसी प्रकार की व्यवस्था मौके पर नहीं मिली।
विज्ञापन

गोशाला का मुख्य द्वार खुला पाया गया। गोशाला से संबंधित कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं मिला। नौगांवा गोशाला के मुख्य द्वार पर ताला लगा मिला। राजस्व कर्मियों ने अंदर देखा तो कोई भी गोवंश नहीं था। कोई कर्मचारी भी गोशाला में नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ पर पता चला कि दोनों गोशालाओं में लंबे समय से गोवंशों को संरक्षित नहीं किया गया है। गोशाला का संचालन महीनों पहले बंद हो गया था। गोवंशों के ठहराव का कोई प्रमाण भी नहीं मिला है। बताया कि रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed