{"_id":"6030f2728ebc3ee8fe118448","slug":"court-case-etawah-news-order-scst-etawha-news-knp6129424193","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह बाद दर्ज हुआ कोर्ट के आदेश पर एससी-एसटी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह बाद दर्ज हुआ कोर्ट के आदेश पर एससी-एसटी का मुकदमा
विज्ञापन
लवेदी। कोर्ट के आदेश पर शनिवार को तीन माह बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, एससी-एसटी और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है।
लवेदी के ग्राम तुर्कपुर पहाड़पुर निवासी मजदूर ने बताया कि 23 नवंबर को पत्नी सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। जहां गांव के सोमदेव शर्मा, दीपक, बहादुर, बृजेश बाथम व उसकी पत्नी मीरा ने पत्नी को जातिसूचक शब्द बोलकर पानी भरने से मना कर दिया।
विरोध करने पर उसे लाठी-डंडों से पीटा व छेड़खानी की। इसके बाद आरोपी घर में घुस आए और गृहस्थी का सामान तोड़ दिया था। आरोप है कि शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, तो कोर्ट की शरण ली।
लवेदी थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना सीओ भरथना चंद्रपाल सिंह करेंगे।