फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Couple and three arrested for smuggling doda sawdust worth 15 crores

Etawah News: 15 करोड़ के डोडा चूरा तस्करी में दंंपती सहित तीन को दबोचा

Thu, 06 Jul 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 06 Jul 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Couple and three arrested for smuggling doda sawdust worth 15 crores
इटावा। सैफई थाना पुलिस,एसओजी व सर्विलांस टीम ने डोडा चूरा की तस्करी कर रहे दंपती सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 203 बोरियों में 40 क्विंटल 60 ग्राम डोडा चूरा ट्रक से बरामद किया। पकड़े गए डोडा चूरा की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सैफई थाना क्षेत्र में उझियानी चौराहे के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने टिमरूआ कट की ओर से आ रहे एक ट्रक और एक कार को रोका तो चालकों ने वाहनों को तेज रफ्तार में भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने ट्रक और कार के आगे जीप लगाकर उन्हें रोक लिया। ट्रक में दो सौ बोरी और कार में तीन बोरी डोडा चूरा करीब 15 करोड़ रुपये का बरामद हुआ।
विज्ञापन

कार चालक ने अपना नाम महेंद्र वर्मा निवासी मकान नंबर 18 भूमिका नगर नयां बगराना आगरा रोड थाना कनौता जनपद जयपुर राजस्थान व उसकी पत्नी नीतू और ट्रक चालक सतनाम सिंह निवासी रंगाना फार्म थाना झिंझाना जनपद शामली बताया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि डोडा चूरा झारखंंड रांची से राजस्थान तस्करी कर जा रहे थे। एसएसपी ने बताया कि ट्रक चालक पंजाब के तरणताल से अवैध शराब लेकर झारखंड पहुंचा। पुलिस तस्करों के आपराधिक रिकॉर्ड जुटा रही है। उनसे खरीद-फरोख्त और तस्करी के नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक के आगे चलकर रास्ता बता रहे थे कार सवार दंपती
ट्रक चालक सतनाम ने बताया, ट्रक मालिक मदीप सिंह ने फोन करके बताया था कि उसे रांची में एक आदमी मिलेगा जो ट्रक लेकर जाएगा और वहां से डोडा चूरा लाद कर लाएगा। साथ में एक छोटी कार भी रहेगी जिसमें नमूने के लिए कुछ माल रहेगा। तीन जुलाई को रांची से निकलकर यूपी में प्रवेश करने के बाद कार सवार दंपति उसके ट्रक के आगे चल कर रास्ता बता रही थे। कार के चालक व्हाट्सएप के माध्यम से उसे दिशा निर्देश दे रहे थे। कार चालक महेंद्र वर्मा पर राजस्थान में हत्या का मुकदमा दर्ज है। कानपुर एडीजी ने पुलिस टीम को 75 हजार रुपये से पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed