फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Country cannot forget Sardar Patel's contribution

सरदार पटेल के योगदान को देश भुला नहीं सकता

Sat, 31 Oct 2020 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
Country cannot forget Sardar Patel's contribution
फोटो संख्या 15 प्रगतिशील समाजवादी पाटी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने माल्यार्? - फोटो : ETAWHA
लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं ने पक्का तालाब चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

उप्र सरदार पटेल विचार मंच एवं अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के संयोजक आशीष पटेल ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने आए अतिथियों का ढोल नगाड़ों की धुन के बीच स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों ने पटेल प्रतिमा का माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

प्रगतिशील समाजवादी पाटी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने माल्यार्पण कर कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने खंड-खंड पड़ी रियासतों का भारत में विलय कराकर एकीकृत राष्ट्र का निर्माण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, प्रसपा जिलाध्यक्ष सुनील यादव, प्रदेश सचिव धर्मवीर बिट्टू, प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, आशीष पटेल आदि उपस्थित रहे।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने माल्यार्पण कर कहा कि पटेल साहब ने देश को एक सूत्र में बांधने में सबसे बड़ा योगदान है। पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व ब्लाक प्रमुख शिव प्रताप राजपूत, युवा नेता कार्तिकेय यादव, कमलेश कठेरिया, चंदन सिंह बघेल, वसीम चौधरी, सभासद लीलावती राजपूत आदि उपस्थित रहे।
सदर विधायक सरिता भदौरिया ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पटेल साहब के योगदान को देश सदैव ऋणी रहेगा, जिसे कभी भुला नहीं सकता।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष उदयवीर सिंह, कोमल सिंह कुशवाहा, आदि के अलावा अपना दल जिलाध्यक्ष हरीशंकर पटेल ने राजू, अमन पटेल ने माल्यार्पण किया। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष नौशाबा खानम, पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद, अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार व रामशंकर ने भी माल्यार्पण किया।
कुर्मी महासभा ने किया स्मरण
पटेल विचार मंच एवं अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने भी पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इनमें विहिप के प्रांत अध्यक्ष कानपुर मंडल श्रीकृष्ण वर्मा, सरदार पटेल विचार मंच अध्यक्ष आशीष पटेल, शैलेंद्र वर्मा, सुनील कुमार, राज कुमार वर्मा, आलोक पटेल, सुधीर वर्मा, मनोज वर्मा, सभासद सचिन वर्मा, धर्मेंद्र पटेल, दीपक वर्मा, सोनू वर्मा, डॉ. समित वर्मा, राजेश वर्मा, राजेश कुमार, गोरेलाल वर्मा, ओमनाथ वर्मा, चौ.रंजीत सिंह आदि ने माल्यार्पण किया।

केके कालेज में संगोष्ठी हुई
केके कालेज के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों ने विद्यार्थियों के साथ पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान प्राचार्य प्रो. अरुण वर्मा, डॉ. आरएस यादव, डॉ. चित्रा यादव, डॉ. शैलेंद्र शर्मा, डॉ. पदमा त्रिपाठी, डॉ. हिमांशु कुमार, डॉ. बिंदु सिंह, डॉ.रमाकांत मिश्रा, प्रो. सुभाष चंद्र आदि ने संगोष्ठी में विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed