फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Counting work completed in 40 to 45 hours

जिला, क्षेत्र और ग्राम पंचायतों में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ

Tue, 04 May 2021 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Counting work completed in 40 to 45 hours
जिले में रविवार को शुरू हुई पंचायत चुनावों की मतगणना मंगलवार को पूरी हुई। मतगणना के बाद ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, जिला पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब त्रिस्तरीय पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी होगी।
विज्ञापन

इसके बाद ही क्षेत्र पंचायत प्रमुखों, जिला पंचायत अध्यक्ष का चुुनाव होगा। ग्राम पंचायतों के गठन की जानकारी एडीओ पंचायत के माध्यम से जिला पंचायत राज कार्यालय को भेजी जाएगी। जिले में 471 ग्राम प्रधानों, 24 जिला पंचायत और 582 बीडीसी सदस्यों के निर्वाचन की घोषणा हो चुकी है।
विज्ञापन

अब गांवों, जिला और क्षेत्र पंचायतों में नई सरकारों के गठन का रास्ता साफ हो गया है। लगातार करीब 40 से 45 घंटे तक चली मतगणना के शांतिपूर्ण ढंग से संपंन होने के बाद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने आज दिन भर अपनी अपनी थकान मिटाई। जिले के 8 मतगणना केंद्रों से मतपेटिकाओं को वापस जिला मुख्यालय भेजा गया। मतपत्रों को भी सुरक्षित रखा गया है।
बकेवर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार महेवा ब्लॉक की मतगणना सोमवार देर रात्रि करीब डेढ़ बजे संपंन हुई। मतगणना जनता कॉलेज बकेवर में करीब 42 घंटे तक चली। मतगणना के दौरान एसडीएम न्यायिक सत्यप्रकाश, व शान्ति सुरक्षा के लिए अपर पुलिस अधीक्षक अपराध जनता कॉलेज बकेवर पर मौजूद रहे।
चकरनगर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार सुबह चार बजे उप जिलाधिकारी चकरनगर ज्योत्सना बंधु ने मतगणना समाप्त होने की घोषणा की। पुलिस बल ने मतपेटिकाओं को सुरक्षित जिला मुख्यालय के लिए रवाना किया ।
पुलिस ने पुन: मतगणना की बवाल या किसी तरह की आशंका के मद्देनजर ट्रिपल सुरक्षा घेरा तैयार किया। संपूर्ण व्यवस्था से संपन्न कराने के लिए जिला स्तर से विशेष पुलिस फोर्स को बुलाया गया था। ताखा विकास खंड में भी मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक मतगणना चली। इसके बाद मतपेटिकाओं की वापसी कड़ी सुरक्षा में की गई।

अमिताभ बच्चन राजकीय इंटर कालेज सैफई, राजकीय बालिका इंटर कालेज जसवंतनगर, जनसहयोगी इंटर कालेज मोढ़ी, दुग्ध महाविद्यालय इटावा, नवीन मंडी स्थल इटावा में भी सोमवार की देर रात्रि मतगणना समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed