फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   corona

15 फरवरी के बाद बाहर से आए लोगों के परिजनों की होगी जांच

Sat, 04 Apr 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
corona
इटावा। 15 फरवरी के बाद अन्य प्रदेशों और प्रदेश के अन्य शहरों से जिले में आए लोगों के परिवार के सदस्यों की भी जांच कराई जाएगी। इसके लिए 17 टीमों को लगाया गया है। सभी टीमों को एक-एक वाहन भी दिया गया है। टीमें चार से छह दिन में जांच पूरी करेंगी।
विज्ञापन

सीडीओ राजा गणपति आर ने बताया कि 15 फरवरी से 27 मार्च तक जिले में 7880 लोग दूसरे प्रदेशों और यूपी के अन्य शहरों से जिले के गांवों व नगरों में आए हैं। ग्राम प्रधानों और जागरूक लोगों की सूचना पर बाहर से आने वालों को चिह्नित किया गया। बाहर से आए लोगों की 16 टीमें लगाकर जांच कराई गई, जिसमें किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। अब बाहर से आए लोगों के परिवारीजनों की जांच कराई जाएगी। पहली जांच के आधार पर 15500 से अधिक लोगों की एक सूची बनाई गई है।
विज्ञापन

सभी के मोबाइल नंबर भी ले लिए गए हैं। 17 टीमों को इन लोगों की जांच के लिए लगाया गया है। चार टीमें कंट्रोल रूम में रखी गई हैं। ये टीमें फोन पर बाहर से आए लोगों और उनके परिवार के लोगों पर नजर रखेंगे। बुलाकर भी उनकी जांच करेंगे। जो 17 टीमें बनाई गई हैं, वे घर-घर जाकर बाहर से आए लोगों के साथ उनके परिवार के सभी सदस्यों की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान आसपास के लोगों ने उनके घर से निकलने की जानकारी भी ली जाएगी। सीडीओ ने कहा कि बाहर से आए लोग और उनके परिवारों को होम क्वारंटीन किया गया है। अगर ये लोग बाहर घूमते मिले तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। अन्य लोग भी ऐसे लोगों से दूरी बनाए रहें, उनके घरों में भी न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed