फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   corona

वन्य जीवों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई

Wed, 08 Dec 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
corona
इटावा। इटावा सफारी पार्क में ओमिक्रॉन को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पांच दिन पहले अधिकारियों ने वन्य जीवों के रक्त के नमूने कोरोना जांच के लिए भेजे थे। मंगलवार को इसकी रिपोर्ट आई, जिसमें सभी निगेटिव मिले हैं।
विज्ञापन

सफारी प्रशासन ने शेर, शेरनी, हिरन, एंटीलोप, लेपर्ड व भालू के रक्त के नमूने जांच के लिए आइबीआरआई बरेली भेजे थे। वहां से मंगलवार को सबकी निगेटिव रिपोर्ट आई। सफारी में मुख्य रूप से शेरों का खासा ध्यान रखा जा रहा है। सफारी में इस समय करीब डेढ़ सौ वन्य जीव हैं। इनमें 18 शेर, तीन भालू, 9 लेपर्ड शामिल हैं। उपनिदेशक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि ओमिक्रॉन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना लहर में मई 2020 में इटावा सफारी पार्क में कई कर्मचारियों के साथ शेरनी जेनिफर व गौरी भी पॉजिटिव हो गई थीं। इसको लेकर सफारी पार्क में अफरातफरी का माहौल बन गया था। लंबे इलाज के बाद गौरी व जेनिफर ठीक हुईं। उन्हें छह माह तक अस्पताल में ही रखा गया था। अब ब्रीडिग सेंटर में भेजा गया है। सफारी प्रशासन कोरोना बीमारी को लेकर काफी सतर्क है। अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed