{"_id":"605de3358ebc3e592578f918","slug":"corona-active-cases-in-etawah-infected-man-died-due-to-corona-five-more-corona-infected-found","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona Active Cases In Etawah: कोरोना संक्रमित युवक की मौत, पांच और कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Active Cases In Etawah: कोरोना संक्रमित युवक की मौत, पांच और कोरोना संक्रमित मिले
Fri, 26 Mar 2021 07:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 26 Mar 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
इटावा में कोरोना संक्रमित युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के इटावा में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमित 30 वर्षीय युवक की सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में मौत हो गई। वह किडनी की बीमारी और दिमाग में सूजन की वजह से पिछले 10 दिनों से भर्ती था। वहीं, शुक्रवार को पांच और कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से तीन महिलाएं हैं।
संक्रमितों में जसवंतनगर के कोठी कैस्त निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, एकता कालोनी निवासी 42 वर्षीय तथा चिकित्सा विश्वविद्यालय में 42 वर्षीय महिला के अलावा ग्राम कसोंगा बसरेहर में 14 वर्षीय किशोर और 33 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। जिले में अब तक 107 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
सीएमओ डॉ. एनएस तोमर ने बताया कि सैफई में भर्ती युवक की पांच दिन पहले ही आरटीपीसीआर से कोरोना की पुष्टि हुई थी। गुरुवार की रात करीब 9:30 बजे मरीज की मृत्यु हो गई। जिले में अब तक 5793 संक्रमित मिल चुके हैं। सक्रिय केसों की संख्या अचानक बढ़कर 14 हो गई है। अभी तक 5672 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।

एंटीजन में एक, आरटीपीसीआर में निकले चार
शुक्रवार को 1,849 लोगों की कोरोना जांच हुई। 1007 लोगों के एंटीजन टेस्ट किए गए जिसमें एक संक्रमित मिला। 842 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई जिसमें चार संक्रमित निकले।
दूसरी डोज के बीच का अंतराल बढ़ा
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सत्येंद्र यादव ने बताया कि कोविशील्ड वैक्सीन के लिए दो डोज के बीच का अंतराल जो पहले चार से छह हफ्ते था, अब बढ़ाकर चार से आठ हफ्ते कर दिया गया है। फिर भी कोरोना वायरस के खिलाफ अधिकतम प्रतिरक्षा पाने के लिए छह से आठ हफ्तों के बीच ही दूसरी डोज लगवाना जरूरी होगा।
सरकार की ओर से कोरोना टीकाकरण को लेकर जारी की गई नई गाइड लाइन के अनुसार 01 अप्रैल से 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। 01 जनवरी 1977 से पहले जन्मे सभी लोग टीका लगवा सकते हैं। यह लोग कोविन पोर्टल पर पहले से ऑनलाइन पंजीकरण कराकर या टीकाकरण केंद्र पर तत्काल पंजीकरण कराकर कोरोना का टीका लगवा सकेंगे। उन्हें टीकाकरण का प्रमाणपत्र दिया जाएगा।