फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   cop raised rifal on father and brother

सिपाही ने पिता और भाई पर तानी राइफल

Sun, 25 Sep 2022 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
cop raised rifal on father and brother
इटावा। रिसोर्ट पर कब्जे के लिए सिपाही ने घर में घुसकर पिता और भाई से गालीगलौज कर उन पर राइफल तान दी। घटना को एक व्यक्ति ने कैमरे में कैद कर लिया। शुक्रवार को पीड़ित ने एसएसपी जय प्रकाश सिंह से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर सिपाही सहित चार लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कालोनी शिवा नगर निवासी सत्यपाल ने बताया कि उनका छोटा बेटा जगपाल पुलिस विभाग में सिपाही है और अलीगढ़ में तैनात है। बेटा दतावली में बने रिसोर्ट पर कब्जा करना चाहता है। इसको लेकर पहले भी कई बार वह विवाद कर चुका है। दो दिन पहले जगपाल कुछ साथियों के साथ आया और घर में घुसकर बड़े बेटे यशपाल से गालीगलौज कर मारपीट करने लगा।
विज्ञापन

इस दौरान बीच बचाव करने गए तो उसने राइफल तान दी और जान से मारने की धमकी दी। सत्यपाल ने बताया कि बेटे यशपाल के पास रोजगार नहीं है, जिसके लिए उसे रिसोर्ट बनाकर दिया है। शनिवार को पीड़ित ने एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने मामले की शिकायत की थी। एसएसपी के आदेश पर आरोपी सिपाही जगपाल, ऊसराहार के नगला खड़ग निवासी सुरेंद्र सिंह, आकाश और फ्रेंड्स कालोनी अशोक नगर निवासी विपिन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच एसआई राजेश कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed