फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Constable's wife beats youth with a bat; assault caught on CCTV

Etawah News: सिपाही की पत्नी ने युवक को बैट से पीटा, मारपीट सीसीटीवी में कैद

Sat, 22 Aug 2026 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Constable's wife beats youth with a bat; assault caught on CCTV
फोटो 28:: क्रिकेट बैट से युवक पर हमला करती सिपाही की पत्नी। स्रोत वीडियो ग्रैब
फोटो 28:: क्रिकेट बैट से युवक पर हमला करती सिपाही की पत्नी। स्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

= घर के बाहर पानी बहाकर गंदगी करने का विरोध करने पर हुआ विवाद, चार के खिलाफ प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आईटीआई विशाल नगर अड्डा जालिम में घर के बाहर पानी बहाकर गंदगी करने का विरोध करने पर विवाद हो गया। सिपाही की पत्नी समेत चार लोगों ने फार्मेसी छात्र के साथ मारपीट की। क्रिकेट बैट से सिर पर हमला करने से युवक के सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। मारपीट की पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विशाल नगर अड्डा जालिम निवासी विवेक पाल फार्मेसी का छात्र है। उसने पुलिस को बताया कि पड़ोसी के घर से अक्सर पानी बहाकर उसके दरवाजे के बाहर गंदगी की जाती है। शुक्रवार सुबह भी पड़ोसी के घर से पानी बहाया जा रहा था। इस पर उसने विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर यूपी पुलिस में तैनात सिपाही राजू यादव, उसकी पत्नी पूजा यादव, प्रदीप और सरोज ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान पूजा घर से क्रिकेट बैट लेकर आई और हमला किया। बैट लगने से उसके सिर में चोट आई, जबकि हाथ और पैरों में भी चोटें लगीं। मारपीट की घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना के बाद परिजन घायल विवेक को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया। पीड़ित ने पड़ोसी परिवार से करीब 12-13 वर्षों से विवाद चले आने की बात भी कही है। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर राजू यादव, पूजा यादव, प्रदीप और सरोज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed