फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Congress will strengthen the organization at the village level in etawah

इटावाः ग्रामीण स्तर पर संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस

Sat, 29 Aug 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Congress will strengthen the organization at the village level in etawah
फोटो संख्या 10 महेवा कोंग्रेस की एक अति आवश्यक बैठक कोंग्रेस दफ्तर केंप कार्यालय पर संपन्न हुई - फोटो : ETAWHA
महेवा। संगठन सृजन अभियान के तहत शनिवार को महेवा में राज कुमार दीक्षित के आवास पर कांग्रेस पार्टी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि संगठन को गांव स्तर पर मजबूत किया जाएगा। अभी ब्लाक स्तर पर बैठकें की जा रही हैं। आगे पंचायत व ग्राम सभा स्तर पर भी बैठकें हंोगी। प्रदेश महासचिव अनिल यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार आम आदमी की परेशानियों पर ध्यान न देकर पूंजीपतियों की गोद में खेल रही है।
विज्ञापन

बैटक में पूर्व जिला अध्यक्ष कीरत प्रसाद पाल ने किसानों की समस्या को उठाया। उन्होंने कहा कि किसान खाद के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव राशिद खान ने कहा कि सरकार हिंदू- मुस्लिम का खेल खेल रही है। उसे लोगों की मजबूरियों से कोई लेना देना नहीं है। आम आदमी रोजी रोटी के लिए परेशान है। सरकार सरकारी संस्थानों को बेचने में मस्त है। पूर्व जिला महासचिव राकेश कुमार सिंह राठौड़ ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस को गांव की गली-गली में जाकर लोगों की समस्याओं के निदान के लिए संघर्ष करना पडेगा।
विज्ञापन

बैठक में कुसुम लता उपाध्याय, सहनाज मंसूरी , नजर बानो, शकुंतला पोरवाल, सनत तिवारी, रविंद्र सिंह चैहान, राज कुमार दीक्षित, शिव रतन कठेरिया, हरिकिशन कठेरिया, सतीश नागर, लाल जी बिसारद, प्रदीप दुबे, चंद्र प्रकाश सक्सेना, सुशील बर्मा, आर बी सिंह पातल आदि नेताओं ने विचार व्यक्त किए। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष मनोज दीक्षित और संचालन पी सी सी सदस्य श्याम बाबू त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed