{"_id":"609182118ebc3eb92e77f146","slug":"complaint-to-adg-and-commission-on-winning-procession-etawha-news-knp6267584133","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान का निकला विजयी जुलूस, एडीजी व आयोग से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान का निकला विजयी जुलूस, एडीजी व आयोग से शिकायत
विज्ञापन
पाबंदी के बाद भी सायरन लगी गाड़ियों के साथ विजय जुलूस निकालने का वीडियो वायरल होने पर एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने इसको संज्ञान में लिया।
साथ ही ऊसराहार थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। कहा कि मामले की शिकायत निर्वाचन आयोग से भी की गई है। वहीं, भाजपा के युवा मंडल अध्यक्ष ने घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया है।
विकास खंड ताखा के कुदरैल ग्राम पंचायत से निर्वाचित प्रधान जिलेदार सिंह कश्यप का विजय जुलूस सैकड़ों लोगों के साथ निकाला जा रहा था। बम्हनीपुर गांव में इसी को लेकर भाजपा के युवा मंडल अध्यक्ष प्रशांत तिवारी से कहासुनी हो गई।
प्रशांत ने अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया है और मामले की शिकायत एडीजी कानपुर जोन भानु भास्कर से की। वहीं, इस विजय जुलूस का वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने थाना ऊसराहार पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अमरपाल सिंह ने बताया कि जुलूस में शामिल लोगों व गाड़ियों की पहचान की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।