{"_id":"65d501e4cf6abb875a032f74","slug":"complaint-10-times-in-three-years-tube-well-not-repaired-etawha-news-c-216-1-etw1004-108945-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: तीन साल में 10 बार की शिकायत... सही नहीं हुआ नलकूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: तीन साल में 10 बार की शिकायत... सही नहीं हुआ नलकूप
Wed, 21 Feb 2024 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 21 Feb 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
इटावा। मंगलवार को ताखा तहसील में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में नगला बले के सुनील यादव ने शिकायत की गांव में लगा सरकारी नलकूप तीन साल से खराब है। 10 बार शिकायत की लेकिन सही नहीं कराया गया। इस पर सीडीओ अजय कुमार गौतम नाराज हो गए और नलकूप विभाग के कर्मचारी से पूछा कि क्षेत्र में कितने नलकूप बंद हैं। इस सवाल का जवाब कर्मचारी दे नहीं सके। सीडीओ ने नलकूप जल्द से जल्द सही कराने के निर्देश दिए।
उधर, डीएम अवनीश राय की अध्यक्षता में हुए सदर तहसील में हुए समाधान दिवस में कुल 26 शिकायतें आईं। इनमें से चार का निस्तारण हुआ। अहिकारीपुर निवासी शिवकुमार और नरेश कुमार ने गांव के चकरोड को दबंगों से कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगाई। ताखा संवाद प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय तहसील सभागार में पहुंचे सीडीओ ने शिकायतें सुनीं। अधीनस्थों को समस्याओं के समाधान करवाने के निर्देश दिए। कछपुरा निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उनके खेतों पर जाने वाले चकरोड पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। ताखा में कुल नौ शिकायतें आईं। इनमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। एसडीएम देवेंद्र कुमार पांडेय, तहसीलदार मोहम्मद असलम, बीडीओ राजकुमार शर्मा रहे।
जसवंतनगर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील सभागार में एसडीएम दीपशिखा की अध्यक्षता में तहसील दिवस हुआ। इसमें कुल सात शिकायतें आईं, इनमें से किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। गांव धरवार के राकेश चंद ने पट्टे की भूमि को संक्रमणी भूमि दर्ज किए जाने, ग्राम झीला के राजेश बाबू ने नाले को सही तरीके से बनाए जाने की मांग की। ग्राम सिसहाट के वीरेंद्र सिंह ने विद्युत संबंधी शिकायत की। सीओ अतुल प्रधान, तहसीलदार भूपेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार नेहा सचान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बोले फरियादी
फोटो 03:::रामनाथ। संवाद
1- सुल्तानपुर कलां निवासी रामनाथ ने बताया कि वह दिव्यांग है। उनकी जमीन की मेड़ ध्वस्त हो गई है। इससे वह परेशान हैं। समाधान के लिए वह पहले भी पांच बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन चार बार दोनों विभागों के लेखपाल पहुंचे और पैमाइश करने से मना कर दिया। बताया कि सक्षम अधिकारी से सीमाकंन के अनुसार पैमाइश करावाकर उनकी समस्या का समाधान करवाया जाए।
फोटो 02:::ओंमकार सिंह। संवाद
2- चौबिया क्षेत्र के अहिकारीपुर निवासी ओमकार ने बताया कि गांव के रास्ते को कुछ लोगों ने बंद कर दिया है। कई बार प्रार्थना-पत्रों के माध्यम से शिकायत की गई, लेकिन समाधान न हो सका। उन्होंने डीएम से मांग की चकमार्ग को खुलवाया जाए। ताकि लोगों को उससे सहूलियत मिले।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -