{"_id":"69ebb6c8e0c06d88390bdef0","slug":"compensation-should-be-given-at-the-rate-of-rs-50000-per-acre-mukut-etawah-news-c-216-1-etw1002-141682-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मिले मुआवजा : मुुकुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मिले मुआवजा : मुुकुट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। किसान सभा ने अग्निकांड से प्रभावित नगला भोज, सालिमपुर और नगला अंते (भरथना) के किसानों के लिए मुआवजे की मांग की है। राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री मुकुट सिंह के नेतृत्व में फसल नुकसान का आकलन किया गया। सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद होने पर किसानों के साथ सहानुभूति प्रकट की गई।
शासन-प्रशासन से तत्काल प्रभाव से नुकसान का निष्पक्ष आकलन करने की मांग की गई। किसान सभा ने गेहूं जलने पर 50 हजार रुपये प्रति एकड़ और भूसा जलने पर 18 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की है।
उन्होंने हल्का लेखपालों के नुकसान को कम दिखाने की चर्चा की कड़ी आलोचना की। एसडीएम से टीम बनाकर निष्पक्ष जांच कराने की अपील की गई। इस दौरान माकपा जिला मंत्री एनआर यादव, किसान सभा के जिला अध्यक्ष राम बृजेश यादव, जिला मंत्री संतोष शाक्य और अन्य नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
किसान सभा ने 28 अप्रैल को जिला कचहरी पर प्रदर्शन का एलान किया है। वे जिलाधिकारी के समक्ष ज्ञापन देंगे। यह ज्ञापन अग्निकांड, बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से जिले में हुई फसलों के नुकसान के मुआवजे के लिए होगा। प्रभावित किसानों से इस आंदोलन में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।