फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   communicable diseases,etawah news,avoid,tell the way,house to house

घर घर दस्तक देकर संचारी रोगों से बचाव के तरीके बतायेंगे

Mon, 21 Jun 2021 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
communicable diseases,etawah news,avoid,tell the way,house to house
इटावा। पहली जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण के लिए अभियान शुरू होगा। जो 31 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान साफ-सफाई के लिए लोगों को जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही बस्ती में उग आई झाड़ियों को कटवाकर एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जाए। यह निर्देश सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम श्रुति सिंह ने संचारी रोग नियंत्रण के संबंध में हुई बैठक में दिए।
उन्होंने कहा कि संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए यह अभियान महत्वपूर्ण है। वर्षा काल में संचारी रोग फैलने की संभावना अधिक रहती है। इसलिए पूरी सजगता से कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए अभियान को सफल बनाएं। स्वास्थ्य एवं बाल विकास विभाग समन्वय कर आंगनबाड़ी, आशाओं के सर्वे पर जाने का समय सुनिश्चित कर लें।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.भगवानदास ने बताया कि जिले में संचारी रोग नियंत्रण के तहत दस्तक अभियान में दो गज की दूरी, हाथों की सफाई और मास्क की अनिवार्यता पर विशेष जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान प्रशिक्षित आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपाय, लक्षण एवं निकटतम स्वास्थ्य केंद्र के बारे में जानकारी देंगी।
इस दौरान आशा कार्यकर्ता बुखार के अतिरिक्त खांसी तथा सांस लेने में दिक्कत की शिकायत वाले रोगियों को भी चिह्नित करेंगी। साथ ही टीबी रोगियों की खोज और कुपोषित बच्चों की सूची आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता बनाएंगी।

बैठक में पीडी डीआरडीए उमाकांत त्रिपाठी, डीआईओएस राजू राणा, ब्रजमोहन अम्बेड, जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश चंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed