फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Cold store for stealing electricity

बिजली चोरी करने पर कोल्ड स्टोर

Fri, 31 Jul 2020 10:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Cold store for stealing electricity
जसवंनगर के छिमरा रोड स्थित कोल्ड स्टोर पर बिजली चोरी करने पर 3.35 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ 50 हजार रुपये शमन शुल्क भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के निर्देश पर विद्युत चोरी एवं बकाया वसूली के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत 21 जुलाई को कानपुर से आई विद्युत प्रवर्तन दल ने जसवंतनगर के छिमारा रोड स्थित कोल्ड स्टोर बिजली चोरी पकड़ी थी। संबंधित कोल्ड स्टोरेज के खिलाफ तीन करोड़ 35 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा 50 हजार रुपये शमन शुल्क भी वसूला जाएगा। अधिशासी अभियंता सैफई पीएन प्रसाद ने बताया कि 21 जुलाई को कोल्ड स्टोर में मीटर को रिमोट से जाम करके बडे़ पैमाने पर बिजली चोरी का मामला पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोल्ड स्टोर संचालक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। कोल्ड स्टोर की लाइन काट दी गई है। अब जुर्माना एवं शमन शुल्क वसूली की कार्रवाई की जा रही है। बताया कि 50 हजार से अधिक के सभी श्रेणी के बकायेदारों का विद्युत कनेक्शन काटा जाएगा।

इसके बाद भी यदि फिर से कनेक्शन चलता पाया जाएगा तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। पांच किलोवाट से अधिक भार के उपभोक्ताओं जिनका मासिक उपभोग कम आ रहा है।
उनकी भी चेकिंग की जाएगी। अत्यधिक लाइन हानियों वाले 11 केवी के फीडरों पर काम्बिंग कर विशेष रुप से चेकिंग की जाएगी।
उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपना बकाया बिल तत्काल जमा कर दें। बिजली चोरी न करें अन्यथा की स्थिति में उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed