{"_id":"64b58d538a3c9d9e1e05d514","slug":"cms-himself-reached-and-vacated-the-house-etawha-news-c-216-1-etw1001-703-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सीएमएस ने खुद पहुंचकर आवास खाली कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सीएमएस ने खुद पहुंचकर आवास खाली कराए
Tue, 18 Jul 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या 31 आवास खाली कराते सीएमएस। संवाद
कस्बा स्थित 50 शैया अस्पताल के आवासों में कब्जा किए थे बाहरी लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। काफी समय से 50 शैया अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ के आवासों पर कब्जा किए बाहरी लोगों को सोमवार को सीएमएस ने डॉक्टरों के साथ पहुंचकर बाहर निकाला। हालांकि पिछले तीन-चार दिन में आधे से अधिक आवास खाली हो गए थे। कुछ लोगों को छोड़कर अधिकांश लोगों ने अपने आवास खाली कर दिए थे।
कस्बा बकेवर स्थित 50 शैया अस्पताल में पिछले महीना शासन स्तर से सीएमएस सहित 11डॉक्टर पैरामेडिकल 11 पैरामेडिकल स्टाफ सहित 22 लोगों को तैनात कर दिया गया है। यह स्टाफ अस्पताल में तो तैनात हो गया परंतु उनको रहने के लिए सरकारी आवास नहीं मिले थे। अस्पताल में आवास बने हुए हैं मगर उनमें बाहरी लोग कब्जा किए हुए है। इस कारण सीएमएस सहित अन्य चिकित्सकों पैरामेडिकल स्टाफ को अस्पताल के आवास रहने के लिए नहीं मिल पा रहे हैं।
बनवाए गए 22 आवासों में बाहरी लोग अथवा दूसरे स्थानों पर तैनात सीएमओ के अधीन स्टॉफ कब्जा किए हुए अवैध रूप से रह रहे हैं। उन में अवैध रूप से रहने वाले स्टाफ की मौज थी क्योंकि आवासों में लगे बिजली के कनेक्शन का भुगतान स्वास्थ्य विभाग कर रहा था।
विज्ञापन
अस्पताल के सीएमएस डॉ वीरेंद्र भारती ने रहने के लिए आवास न मिलने पर जिलाधिकारी सहित प्रमुख सचिव के समक्ष शिकायत की थी। परंतु पिछले एक माह से आवास में अवैध रूप से कब्ज़ा कर रहने वाले लोग आवास में खाली नही कर रहे थे। इस पर आवासों को खाली कराने को खुद सीएमएस को आगे आना पड़ा।
सोमवार को 50 शैया सीएमएस डॉ वीरेंद्र भारती, डॉ सौरभ यादव, फार्मासिस्ट मनोज कुमार के साथ कस्बा में औरैया रोडपर बने 50 अस्पताल के आवास परिसर में पहुंचे जहां उन्होंने आवासों की गिनती का निरीक्षण किया । आवासों में अवैध रूप से रह रहे लोगों के बारे में जानकारी कर उन्हें 24 घंटे कि में खाली करने की चेतावनी दी। कि आवास खाली न किए तो उनके विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी।सीएमसी की इस चेतावनी के बाद आवासों में रह रहे लोगों में खलबली मच गई और आवास खाली कर गए।