फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   CM's District Fire Service shambles

सीएम के जिले में फायर सर्विस बदहाल

Sun, 19 Apr 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 19 Apr 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
CM's  District Fire Service shambles

मुख्यमंत्री के जिले में फायर सर्विस बदहाली से जूझ रही है। पूरे जिले की जिम्मेदारी सिर्फ दमकल की तीन गाड़ियों पर है। इसमें से एक गाड़ी पर वीआईपी ड्यूटी का भार है।

विज्ञापन


विभाग में सिर्फ संसाधनों का ही अभाव नहीं है बल्कि स्टॉफ की भी भारी कमी वर्षों से चल रही है। फायरमैन के 29 पद जिले में खाली पड़े हैं।

संसाधनों और स्टॉफ की कमी का खामियाजा पब्लिक को उठाना पड़ता है। दरअसल आग लगने के समय संसाधन और स्टॉफ की कमी त्वरित राहत में बाधक साबित होती है। वर्षों से हर तहसील पर एक दमकल की तैनाती को लेकर मांग चली आ रही है, लेकिन आज तक यह मांग पूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन


दमकल की गाड़ियां कम होने से दूरदराज के क्षेत्रों में आग लगने पर जब वहां सब कुछ खाक हो जाता है तब फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच पाती है। अग्निकांड की घटनाओं के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने के नाम पर राजनीति चमकाने वाले जनप्रतिनिधियों ने भी आज तक फायर ब्रिगेड की दशा सुधारने की कोशिश नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल, कालेजों को लाखों रुपये अपनी निधि से देने वाले जनप्रतिनिधियों ने फायर ब्रिगेड को एक फूटी कौड़ी देना मुनासिब नहीं समझा है। मौजूदा समय में फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों में एक को सैफई, दूसरी को भरथना में तथा तीसरी को शहर में तैनात किया गया है। अगर पछायगांव में आग लगती है तो शहर की गाड़ी वहां भेजी जाएगी।

इसी बीच शहर में अग्निकांड की वारदात होती है तो गाड़ी भरथना या फिर सैफई से बुलानी पड़ेगी। इन दोनों की जगह से दमकल को आने में आधा घंटा से लेकर पौन घंटा लगेगा। आधा घंटे में आग से कितनी तबाही मचेगी इसका अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है। 

आज तक नहीं बन सका फायर स्टेशन
मुख्यमंत्री के जिले में फायर स्टेशन तक नहीं है। कई बार फायर स्टेशन निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। बावजूद इसके अभी तक फायर स्टेशन नहीं बना।

मौजूदा समय में फायर स्टेशन पुलिस लाइन में संचालित है जबकि पुलिस लाइन के पास ही खाली पड़ी सरकारी जमीन पर एक बार फिर से फायर स्टेशन के लिए बिल्डिंग निर्माण कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

दो नए फायर स्टेशनों को भेजा प्रस्ताव
सप्ताह भर पूर्व अग्निशमन विभाग की ओर से बकेवर और ताखा क्षेत्र में फायर स्टेशन बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। अगर शासन से स्वीकृति मिल जाती है तो यहां फायर स्टेशन की स्थापना से पब्लिक को लाभ होगा।

बकेवर क्षेत्र के फायर स्टेशन से बीहड़ी क्षेत्र चकरनगर, भरथना और महेवा तक के क्षेत्र को आसानी से कबर किया जा सकेगा। ताखा क्षेत्र में फायर स्टेशन बनने से इस क्षेत्र की पब्लिक को राहत मिलेगी।


दो दमकलों की है बेहद जरूरत
जिले में छह तहसील हैं। पब्लिक हर वर्ष मांग करती आई है कि तहसील स्तर पर गर्मी के मौसम में एक दमकल की गाड़ी को तैनात किया जाए। मौजूदा समय में विभाग के पास सिर्फ तीन दमकल ही हैं। विभागीय अधिकारी भी दो दमकल की बेहद जरूरत महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed