{"_id":"5751cd594f1c1b7d2f109992","slug":"cm-district-in-pm-clean-moovment","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के स्वच्छता अभियान में शामिल हुआ सीएम का जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के स्वच्छता अभियान में शामिल हुआ सीएम का जिला
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sat, 04 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
सफाई
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश में चल रहे स्वच्छता अभियान में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव क ा इटावा शहर भी शामिल हो गया है। यह सब चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू के शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों से संभव हुआ है। इटावा शहर देश के उन चुनिंदा 500 शहरों और कस्बों में से एक है, जिन्हें स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत किए जाने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण 2017 नामक रैंकिंग सर्वेक्षण में शामिल किया गया है। केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने इस आशय का पत्र चेयरमैन कुलदीप गुप्ता उर्फ संटू को भेजा है।
विज्ञापन
बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान में इटावा शहर पहले भी उपलब्धि हासिल कर चुका है। शहर को स्वच्छ रखने को लेकर इस अभियान के तहत चेयरमैन संटू गुप्ता को प्रशस्ति पत्र मिला था। अब वर्ष इटावा शहर 2017 में शामिल हो गया है। वेंकैया नायडू ने पत्र में बताया कि इस सर्वेक्षण का उद्देश्य शहरों एवं कस्बों के बीच एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का सृजन करना है, जिससे वे स्वच्छता और सफाई के प्रतीक के रूप में अन्य शहरों के लिए अनुकरणीय आदर्श साबित हों। उन्होंने चेयरमैन से आशा व्यक्त की कि अपने प्रयासों व जनता के सहयोग से अपने शहर की गिनती भारत के सबसे स्वच्छ शहरों में से एक के रूप में की जाए।
विज्ञापन
चेयरमैन कुलदीप गुप्ता ने शहर को स्वच्छ रखने के अपने प्रयासों को जारी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास होगा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2017 में इटावा अच्छी रैंक पाए। उन्होंने नगरवासियों से शहर को स्वच्छ बनाए रखने तथा इस प्रतिस्पर्धा में अपने शहर को अव्वल बनाने के लिए सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन