फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   CM 26 coming, sweating officer

सीएम आ रहे 26 को, पसीना बहा रहे अफसर

Wed, 24 Jun 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 24 Jun 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
CM 26 coming, sweating officer

सीएम के 26 जून को आगमन के मद्देनजर अफसर गर्मी में पसीना बहा रहे हैं। डीएम ने मंगलवार को प्रशासनिक व अभियंताओं की टीम के साथ सदर क्षेत्र का दौरा किया।

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस लाइन, लॉयन सफारी, राजागंज, नया शहर, पचराहा आदि स्थलों का उन्होंने निरीक्षण भी किया। नौरंगाबाद चौराहा से शास्त्री चौराहे तक डीएम अफसरों के साथ पैदल चले।  डीएम नितिन बंसल ने जल निगम व लोक निर्माण विभाग के कराए जा रहे कार्यों पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि टिक्सी मंदिर से गुरुद्वारा, पचराहा से तिकोनिया, रामगंज चौराहे से स्टेशन व पक्का तालाब चौराहे से रामगंज चौराहे तक और नया शहर व रामगंज चौराहों की मरम्मत की रिपोर्ट उन्हें दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देशित किया कि कोतवाली चौराहा जिला परिषद कार्यालय से जनाना अस्पताल तक सड़क और रामगंज चौराहे की पुलिया की मरम्मत तत्काल कराएं। बजाजा लाइन रोड पर पड़े पाइपों को मार्ग से हटवाकर पक्का तालाब चौराहा नव निर्मित टंकी के पास गड्ढों को भरवाएं।

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देश दिए कि पचराहा से मंगलम स्टेट होकर छैराहे, वहां से राममंदिर जाने वाली शमशान मार्ग रोड, जनाना अस्पताल से झम्मनलाल कलारी तक दवग्रान रोड, कटरा साहब खां रोड, कटरा शमशेर खां रोड की मरम्मत करवाएं। साथ ही शास्त्री चौराहे पर प्रतिमा और चौराहे की सफाई कराएं।

टिक्सी मंदिर रोड पर स्थित ढलाव के पास झाड़ियों को काटने, नगर के सभी प्रमुख मार्गों की सफाई करवाने को भी निर्देशित किया। तहसील के सामने नाले की सफाई, शादीलाल धर्मशाला के सामने नाली की सफाई के साथ-साथ शहर के समस्त प्रमुख मार्गों पर सफाई, चूना आदि की व्यवस्था भी करवाने को कहा।

26 जून को प्रमुख मार्गों पर पड़ा कूड़ा दस बजे से पहले उठवाकर साफ करवा दें। इसके बाद वहां पर कूड़ा न पड़ने दें। उन्होंने पुलिस लाइन से कचौरा चौराहा, टिक्सी मंदिर से पचराहा, राजागंज होते हुए शास्त्री चौराहा आदि से भी मलबा हटाने और सफाई कराने को कहा।

जलकल अभियंता नगर पालिका परिषद को पैचवर्क वाले स्थानों पर पानी का छिड़काव कराने को कहा। इस्लामिया इंटर कालेज के सामने स्थित कूड़ाघर के पास स्थित मेनहोल की मरम्मत एवं लीकेज के लिए खोदे गए गड्ढों की मरम्मत करवाने के भी निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली को कोतवाली के सामने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर घर के बाहर भेजने को कहा।

निरीक्षण के दौरान अभय त्रिपाठी, प्रशिक्षु आईएएस, अपर जिलाधिकारी ईश्वर चन्द्र, उप जिलाधिकारी सदर महेंद्र कुमार सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अमित भट्ट, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण, जलनिगम, नगर पालिका परिषद के सहायक अभियंता/अवर अभियंता आदि उपस्थित थे।

सड़कें व सफाई का हाल देख सकते हैं सीएम
मुख्यमंत्री के 26 जून को दौरे के मद्देनजर डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। कहा कि इस बार सीएम शहर की सड़कों, सफाई व्यवस्था तथा निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर सकते हैं। वह किसी सरकारी कार्यालय में भी जा सकते हैं। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री लॉयन सफारी और नगर क्षेत्र में भ्रमण के लिए भी जा सकते हैं।

डीएम ने इटावा क्लब में बन रहे बहुउद्देशीय हॉल, स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ एवं जिम्नेजियम निर्माण, जिला अस्पताल में निर्माण कार्य, इंजीनियरिंग कॉलेज में निर्माण कार्य, विकास भवन के नवनिर्मित सभागार की स्थिति, विद्युत उपकेंद्र का निर्माण, सुमेर सिंह किला मार्ग, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट आदि की स्थिति की समीक्षा की।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने नगर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने को कहा। बैठक में प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे। 

कामधेनु योजना और लॉयन सफारी पर विशेष ध्यान
मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव के 26 जून के दौरे को लेकर अफसरों में बेचैनी है। सीएम के कार्यक्रम को लेकर इन दिनों सरकारी दफ्तरों मेें फाइलें मेनटेन की जा रहीं हैं।

खासतौर पर राममनोहर लोहिया समग्र विकास योजना, कामधेनु योजना, लॉयन सफारी आदि को लेकर प्रशासन चौकन्ना है। विकास कार्यों से जुड़े अन्य विभाग भी बुकलेट तैयार करने में जुटे हैं।

सीएम के आगमन को लेकर जहां आम जनता खुश है वहीं अधिकारी बेचैन दिख रहे हैं। अधिकारियों की चिंता इस बात से अधिक है कि मुख्यमंत्री के आने की तारीख तो स्पष्ट है, लेकिन यहां आकर वह कहां-कहां जाएंगे और क्या-क्या निरीक्षण करेंगे? यह अभी तक साफ नहीं हुआ है।

चर्चा है कि मुख्यमंत्री किसी भी लोहिया ग्राम का रुख कर सकते हैं। यह लोहिया ग्राम कौन सा होगा। यह भी स्पष्ट नहीं हैं। ऐसे में बीडीओ को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में लोहिया ग्रामों की खामियों को दुरुस्त कर लें।

इसी तरह सीएम ने डेयरी उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए कामधेनु योजना शुरू की थी। कामधेनु और मिनी कामधेनु योजना के लाभार्थियों ने क्या प्रगति की? लोन की राशि से क्या-क्या काम कराए जा चुके हैं?

प्रशासन की इस पर भी नजर बनी हुई हैं। बुधवार को सीडीओ डा. अशोक चंद्र ने कामधेनु योजना के तहत स्थापित डेयरियों का जायजा लिया। इसी तरह लॉयन सफारी भी अखिलेश सरकार की अति महत्वपूर्ण परियोजना में शुमार है। सफारी प्रशासन भी अपनी तैयारियों में जुटा है।

उधर, सरकारी दफ्तरों में भी प्रगति रिपोर्ट से जुड़ी बुकलेट  तैयार हो रहीं हैं। अधिकारियों का मानना है कि सीएम ऐन मौके पर किस योजना की जानकारी मांगने लगें। इसे देखते हुए तैयारियां की जा रहीं हैं। विकास भवन स्थित दफ्तरों में यहीं कामकाज होता नजर आया।

लोहिया समग्र गांवों में बिजली पहुेंचाने के निर्देश
इटावा।
लोहिया समग्र ग्राम विकास की समीक्षा बैठक में डीएम ने चयनित लोहिया गांवों में बिजली पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को कार्य के अनुरूप ही सूचना उपलब्ध कराने को कहा। चेतावनी दी कि गलत सूचना देने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

डीएम नितिन बंसल ने वित्तीय वर्ष 2012-13, 2013-14 तथा 2014-15 के तहत जनपद में चयनित लोहिया ग्रामों में कराए गए कार्यों की विभागवार व खंड स्तर पर समीक्षा की। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि चयनित लोहिया ग्रामों में लोड के अनुसार ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली पहुंचाएं।

उन्होंने चिकित्सा विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य पोषण मिशन के तहत गर्भवती महिलाओं, पोषित व कुपोषित बच्चों की सूचना उपलब्ध कराएं। इसके लिए समय-समय पर आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व एएनएम की समीक्षा बैठक की जाए।


समाज कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी से कहा कि पेंशन योजनाओं के तहत कोई भी पात्र व्यक्ति छूटने न पाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा. अशोक चंद्र, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अमित भट्ट, जिला विकास अधिकारी अनिल कुमार, समाज कल्याण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, जिला पूर्ति अधिकारी व जनपद स्तरीय अधिकारियों सहित समस्त खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed