फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Clash involving sticks and batons breaks out between two groups of eunuchs over ceremonial dues; four injured.

Etawah News: नेग को लेकर किन्नरों के दो गुटों में चले लाठी-डंडे, चार घायल

Mon, 29 Jun 2026 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Clash involving sticks and batons breaks out between two groups of eunuchs over ceremonial dues; four injured.
नेग को लेकर किन्नरों के दो गुटों में जमकर चले लाठी-डंडे, चार घायल
विज्ञापन

इटावा। वैदपुरा थाना क्षेत्र के बर्रा गांव में सोमवार को नेग लेने को लेकर दोनों गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के चार घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

वैदपुरा बर्रा गांव में किसी परिवार में नेग की सूचना मिलने पर दोनों गुट के किन्नर वहां पहुंच गए। नेग लेने के अधिकार को लेकर पहले दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। घायल पक्ष की काजल निवासी थाना एलाऊ क्षेत्र के चौहानपुर मैनपुरी ने बताया कि वह अपने साथी विकास के साथ बर्रा गांव गई थी। आरोप है कि दूसरे गुट के लोगों ने पहले उनका पीछा किया और बाद में एक मैरिज होम के पास उन्हें घेर लिया। तीन गाड़ियों में सवार होकर आए लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह और उसके साथी घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के घायल मानसी निवासी हसौली कुनैरा व करन जाटव निवासी किल्ली रोड बसरेहर का कहना है कि बर्रा गांव उनके क्षेत्राधिकार में आता है। उनके अनुसार दूसरे गुट के लोग उनके इलाके में नेग मांगने पहुंचे थे, जिसका विरोध करने पर विवाद शुरू हो गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजकर उपचार शुरू कराया। थाना प्रभारी हाकिम सिंह ने बताया तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed