फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   civic

गेहूं के भाव में 30 रुपये गिरावट आई

Sun, 15 May 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
civic
मंडी में आढ़ती दुकान के बाहर लगा गेहूं का ढेर। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। गेहूं के निर्यात पर रोक लगाने का आदेश खुले बाजार में दिखने लगा है। शनिवार को मंडियों में गेहूं की खरीद में 30 रुपये तक गिरावट दर्ज की गई। गेहूं का भाव अभी और नीचे गिरने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

पहली बार गेहूं की सरकारी खरीद से अधिक खुले बाजार में आढ़ती किसानों को दाम दे रहे थे। कई प्रयासों के बावजूद किसान सरकारी क्रय केंद्र पर नहीं आ रहे थे। केंद्र सरकार के निर्यात पर रोक के आदेश के बाद जिले में इसका असर देखने को मिला। पहले ही दिन 30 रुपये की गिरावट आई है।
विज्ञापन

मंडी के प्रमुख आढ़ती सतीश यादव ने कहा कि मंडी में शुक्रवार को गेहूं का भाव 2100 रुपये था। शनिवार को इसमें 30 रुपये की कमी आई है। गेहूं के निर्यात पर रोक का असर मंडी में दिखने लगा है। गेहूं की बंपर खरीद करने वाले व्यापारियों को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल ने कहा कि सरकार को एक जनपद और एक प्रदेश के निर्यात पर भी रोक लगानी चाहिए। खुले बाजार में 2000 रुपये क्विंटल गेहूं बेचने पर भी किसान को फायदा है। एक महीने में नई मंडी में 60 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा गया। इस दौरान भाव 2100 से 2150 तक रहा।

खुले बाजार में गेहूं का भाव सरकारी मूल्य से अधिक होने का असर क्रय केंद्रों पर पड़ा है। एक अप्रैल से अब तक 125 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। 58 में से 12 केंद्रों पर 34 किसानों ने क्रय केंद्रों पर अपना गेहूं बेचा है।
-संतोष कुमार पटेल, जिला कृषि विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed