{"_id":"5f3039ce8ebc3e3cb24d8f2e","slug":"civic-etawah-etawah-news-etawha-news-knp575988292","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर लगने से टूटकर गिरा बिजली का खंभा, मार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर लगने से टूटकर गिरा बिजली का खंभा, मार्ग बंद
विज्ञापन
इटावा। बढ़पुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत हविलिया में मुख्य मार्ग पर ट्रक की टक्कर लगने से बिजली का खंभा सड़क के बीचों बीच गिर पड़ा। इससे मार्ग पर यातायात ठप हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर विभागीय कर्मियों ने सप्लाई बंद कर दी। इसके बावजूद भी कई घंटों तक खंभा सड़क पर ही पड़ा रहा। दोपहर तक लाइन दुरुस्त न होने से सप्लाई नहीं जुड़ सकी, जिसके कारण उमस भरी गर्मी में ग्रामीण व्याकुल होते रहे।
ग्राम पंचायत हविलिया में रविवार की सुबह करीब 7 बजे मुख्य मार्ग से गुजर रहे एक ट्रक की टक्कर लगने से बिजली का खंभा उखड़कर सड़क के बीचों-बीच गिर पड़ा। खंभे के साथ बिजली की लाइन पर सड़क पर बिछ गई। खंभा गिरने के दौरान लाइन चालू थी तो ग्रामीणों ने हादसे की सूचना विभाग को दी। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सूचना मिलने पर सप्लाई बंद कर दी।
विभागीय कर्मियों ने दोपहर तक बीच सड़क पर पड़े खंभे को हटवाकर लाइन दुरुस्त कराए जाने की जहमत नहीं उठी। इस कारण उमस भरी गर्मी के बीच ग्रामीणों को परेशान होना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही के चलते बिजली व्यवस्था बदहाल है। ट्रक की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा कई घंटों तक बीच सड़क पर ही पड़ा रहा, जिससे आवागमन भी बाधित रहा।
विज्ञापन
जिम्मेदार बोले-
- खंभा टूटने की सूचना मिलने के बाद जब पहुंचे तब तक चालक ट्रक लेकर भाग गया था। फिलहाल सप्लाई बंद करा दी गई है, मिस्त्री को बुलाया गया है शाम तक सप्लाई चालू करा दी जाएगी।
- राजाबाबू, जेई, बिजली विभाग