{"_id":"627d4d71ce56fb5f5802c0b7","slug":"city-forest-will-enhance-the-beauty-of-etawah-safari-etawah-news-knp6964326132","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा सफारी की सुंदरता बढ़ाएगा सिटी फारेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा सफारी की सुंदरता बढ़ाएगा सिटी फारेस्ट
विज्ञापन
इटावा। इटावा सफारी के सामने फिशर फारेस्ट की 50 हेक्टेयर भूमि सिटी फारेस्ट के रूप में विकसित की जाएगी। शहर और सफारी आने वाले सैलानियों के लिए पार्क का निर्माण कराया जाएगा।
इटावा के अलावा प्रदेश के 14 शहरों में सिटी फारेस्ट बनाने के लिए शासन ने मंजूरी दी है। बरसात के मौत में काम शुरू होने की संभावना है। पार्क में पीपल, बरगद जैसे अधिक मात्रा में आक्सीजन देने वाले पौधे लगाए जाएंगे। पार्क में टहलने के लिए रास्तों के अलावा बैठने के लिए बेंच भी लगाई जाएंगी। फव्वारों के अलावा बच्चों के लिए झूले भी लगाए जाएंगे।
पार्क में तालाब, लाइब्रेरी और फूड जोन भी होगा, ताकि पर्यटक पार्क की ओर आकर्षित हो सकें।
प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी अतुल कांत शुक्ला ने बताया कि चिह्नित भूमि पर अभी घास, फूस और झाड़ियां हैं। पहले इनकी सफाई कराई जाएगी। शासन का आदेश आने के साथ ही काम शुरू करा दिया जाएगा।