फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   chunav news

अभिनव विद्यालय को बनाया माडल बूथ

Sat, 19 Feb 2022 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
chunav news
सैफई का अभिनव विद्यालय पोलिंग बूथ - फोटो : ETAWAH
सैफई। जसंवतनगर विधानसभा क्षेत्र के सैफई गांव में स्थित अभिनव विद्यालय को सजा संवारकर माडल बूथ बनाया गया है। यहां पर एनसीसी कैडेट्स मतदाताओं पर फूल बरसाएंगे। सेल्फी प्वाइंट पर मतदाता अपनी फोटो भी खींच सकेंगे। सपा के संस्थापक मुलायम सिंह सिंह यादव का परिवार इसी बूथ पर वोट डालेगा।
विज्ञापन

मुलायम सिंह यादव, उनकी पत्नी साधना यादव, अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव, प्रतीक, अपर्णा यादव, राजपाल यादव, प्रेमलता, अभिषेक उर्फ अंशुल, स्वीटी आर्यन, सरला यादव, आदित्य यादव राजलक्ष्मी, अभयराम यादव, धर्मेंद्र यादव समेत अन्य सदस्य यहां वोट डालेंगे।
विज्ञापन

गुब्बारों से सजेगा मॉडल बूथ
ग्राम उझियानी का प्राथमिक स्कूल का बूथ नंबर 299 मॉडल बूथ बनाया गया है। इसे टेंट, गुब्बारे, बुजुर्गों को बैठने के लिए कुर्सियां, पानी का उचित इंतजाम किया गया है। सचिव प्रवीन कुमार शाक्य ने बताया कि बूथ को प्रेरणा बूथ के रूप तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरथना क्षेत्र के एसएवी इंटर कॉलेज में बनाए दो बूथ बनाए गए हैं। बूथ संख्या 48 व 49 है। इनमें 48 नंबर बूथ को सखी बूथ बनाया गया है। इस बूथ में पिंक कलर के पर्दे लगाकर सजावट की गई है। मतदान केंद्र पर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। साथ ही महिला मतदाताओं के साथ आने वाले बच्चो के लिए टॉफी और गुब्बारे की व्यवस्था की गई है। इस बूथ की सुरक्षा की कमान सीआरपीएफ की महिला कर्मी संभालेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed