{"_id":"5e88bc7b8ebc3e78bf175585","slug":"chori-etawha-news-knp5537470138","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान की कुंडी तोड़ शराब की 40 पेटी ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान की कुंडी तोड़ शराब की 40 पेटी ले उड़े चोर
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। बलरई थाना क्षेत्र के नगलातौर गांव स्थित देसी शराब की दुकान से चोर 40 पेटी शराब ले गए। चोरों ने दुकान के पिछले दरवाजे की कुंडी तोड़ दी और करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की शराब उठा ले गए। थाना पुलिस को सूचना दे दी गई है।
नगलातौर गांव निवासी विनोद कुमार यादव उर्फ कक्का के नाम से देसी शराब की दुकान आवंटित है। लॉकडाउन की वजह से दुकान बंद बनी हुई है। शनिवार को लोगों ने दुकान के पिछले दरवाजे की कुंडी टूटी देखी। सूचना मिलने पर आबकारी निरीक्षक विमलेश यादव व दुकान कर्मी मौके पर पहुंचे। अंदर जाकर देखने पर देसी शराब के खाली कार्टून पड़े नजर आए। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि करीब 40 पेटी देसी शराब चोरी हुई है। इसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। दुकान संचालक ने चोरी होने की सूचना थाना पुलिस को दी। शराब की यह दुकान गांव से बाहर एक मकान में स्थित है।
लॉकडाउन होने से दुकान बंद चल रही। लिहाजा हर रोज तमाम पीने वाले दुकान के इर्दगिर्द चक्कर काटते देखे जा रहे थे। चोरी के बाद मौके पर एक सरिया व बीड़ी के बंडल पड़े मिले। बलरई थाना पुलिस को चोरों ने एक और चुनौती दी है। 29 फरवरी को एक दंपति से नगदी लूटे जाने के मामले में भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अब देसी शराब की दुकान में चोरी की वारदात ने साफ कर दिया कि पुलिस की सुस्ती से चोरों के हौसले बुलंद हैं।