फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   CHO warned of work boycott

Etawah News: सीएचओ ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी

Sat, 03 Feb 2024 02:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
CHO warned of work boycott
ताखा। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से परेशान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में तैनात कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। केंद्र प्रभारी की शिकायत सीएमओ से की है। कहा कि तीन साल से उन्हें भुगतान नहीं किया गया। सीएमओ ने प्रभारी को तलब किया है।
विज्ञापन

सीएचओ ने बताया कि केंद्रों की साफ सफाई के लिए भी हर महीने 500 रुपये दिए जाते हैं, लेकिन तीन वर्ष से इसका भुगतान नहीं किया गया। आरोप है कि फर्म व निजी खातों में डालकर भुगतान निकाला गया है। केंद्रों की सफाई वह अपने स्तर से करवा रहे हैं। आरोप है कि ब्लाक क्षेत्र के 21 सेंटरों पर 16 सीएचओ की तैनाती है, लेकिन उन्हें फोन, यात्रा व सफाई का भुगतान नहीं मिला है। आरोप है कि सीएचसी सरसई नावर से फर्मों व निजी खातों में डालकर रुपये निकाल लिए गए हैं। शिकायत के बाद भी आलाधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की है।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र देने वाले सीएचओ में जनक सिंह, पवन कुमार, पवन पटेल, प्रवीन पुरी, शीलू, संगीता, सुनीता, एम यादव आदि शामिल रहे। इस संबंध में अधीक्षक डाॅ. उदय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोप गलत हैं। कोई भुगतान नहीं निकाला गया है। सीएमओ ने बताया कि केंद्र प्रभारी को बुलवाया है। शनिवार को तहसील दिवस के बाद उनसे जानकारी ली जाएगी। समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed