फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Children... you have a chance to go to ISRO, you can become a young scientist.

Etawah News: बच्चों... आपके पास है इसरो जाने का मौका, बन सकते हो युवा वैज्ञानिक

Sat, 24 Feb 2024 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Children... you have a chance to go to ISRO, you can become a young scientist.
इटावा। अपने बच्चे का कॅरिअर अंतरिक्ष विज्ञान में बनाने का सपना देखने वाले अभिभावकों के लिए काम की खबर है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने युवा विज्ञानी कार्यक्रम (यूविका-2024) शुरू किया है। इसरो युविका-2024 के लिए पंजीकरण 20 फरवरी से शुरू हो गए है। इसमें पंजीकरण की आखिरी तारीख 20 मार्च है। चयनित छात्र-छात्राओं की पहली सूची 28 मार्च व दूसरी चार अप्रैल को जारी होगी।
विज्ञापन

इसरो युवा विज्ञानी कार्यक्रम के माध्यम से युवा छात्रों को स्पेस टेक्नोलॉजी, स्पेस साइंस और स्पेस अप्लीकेशन आदि के बारे में बेसिक जानकारियां दी जाती हैं। इससे छात्रों को साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और गणित पर आधारित प्रयोग व कॅरिअर में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। चुने गए छात्रों को 13 से 24 मई तक यानी 12 दिनों के लिए इसरो के सात स्पेस सेंटर्स में ट्रेनिंग दी जाएगी व स्टडी मैटेरियल उपलब्ध कराया जाएगा। फूडिंग, लॉजिंग, यात्रा भत्ता आदि की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

हिंदू विद्यालय जसवंतनगर के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि कक्षा नौ में पढ़ने वाले बच्चों में अंतरिक्ष विज्ञान एवं अंतरिक्ष तकनीकी की जानकारी देने के लिए विशेष कार्यक्रम जारी हुआ है। इसरो ने इस कार्यक्रम से स्कूली बच्चों में विज्ञान तकनीकी, इंजीनियरिंग एवं गणित में प्रवीणता हासिल करने के लिए सुनहरा मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसरो युविका के लिए योग्यता
इसके लिए उन विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है जो कि केंद्रीय बोर्डों या किसी भी राज्य बोर्ड से संबद्ध विद्यालय में वर्ष 2023-24 के दौरान एक जनवरी 2024 को कक्षा नौ में पंजीकृत हो।



ऐसे करें आवेदन
अभिभावक अपने बच्चे का इसरो के युविका-2024 के लिए रजिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइट jigyasa.iirs.gov.in पर कर सकते हैं। इस प्रोग्राम के आवेदन या सम्मिलित होने के लिए उन्हें किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed