{"_id":"69ed0ba8d8960bdce606dd67","slug":"children-instead-of-loses-control-and-overturns-etawah-news-c-216-1-etw1005-141760-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: स्कूली बस में 17 की जगह 32 बच्चों को चढ़ाया, अनियंत्रित होकर थी पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: स्कूली बस में 17 की जगह 32 बच्चों को चढ़ाया, अनियंत्रित होकर थी पलटी
Sun, 26 Apr 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
चकरनगर। तहसील चकरनगर में सहसों थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर लखना सिंडौस सड़क मार्ग बस अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। इमसें चार बच्चे गंभीर व आठ बच्चे मामूली रूप से चुटहिल हो गए थे। बस के खाई में गिरने की वजह क्षमता से अधिक बसों के बैठे होने की बात सामने आई है। इसमें 17 की जगह 32 बच्चों को पढ़ाया गया था।
चकरगनर क्षेत्र में प्राइवेट स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं। स्कूल संचालक बस, ओमनी और मैजिक वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को भरकर बेधड़क सड़कों पर दौड़ा रहे हैं, जबकि परिवहन व पुलिस प्रशासन कार्रवाई करने के बजाय मूकदर्शक बना हुआ है। शुक्रवार दोपहर गया कुंअर मेमोरियल स्कूल की बस में निर्धारित 17 सीटों के स्थान पर 32 बच्चों को ठूस-ठूस कर बैठाया गया था। गनीमत रही कि बस विलायती बबूल के पेड़ से टकराकर पलट गई, जिसमें 12 बच्चे घायल हो गए लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया। गौहानी और खीरीटी गांव विद्यालय से उदी भरेह मार्ग पर महज 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं, लेकिन चालक दूसरे रास्ते से अन्य बच्चों के साथ 30 किलोमीटर लंबे दूसरे मार्ग से ढकरा पुलिया और चंबल पुल होते हुए नदा के संकरे रास्ते से मिटहटी गांव बच्चों कों छोड़ने जा रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मोड़ पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। सड़क पर उबड़-खाबड़ गिट्टी, झाड़ियां और खराब मरम्मत भी दुर्घटनाओं का कारण बन रही हैं। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। चकरनगर सीओ अवनीश कुमार ने बताया मामले की जांच कर रही है। इसमें जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।