फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Chief Minister will come on 22, the hospital started improving

22 को आएंगे मुख्यमंत्री, सुधरने लगे अस्पताल

Thu, 20 May 2021 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will come on 22, the hospital started improving
इटावा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद आने की खबर लगते ही कोरोना समेत अन्य अस्पतालों की व्यवस्था में सुधार किया जाने लगा है। जिला अस्पताल में बने कोविड अस्पताल में डॉक्टर पीपीई किट पहनने लगे हैं और बाहर रेड जोन की पट्टिका भी लगा दी गई है। गुरुवार को अस्पताल पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री को सब कुछ ठीक मिला।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 22 मई को जिले में आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री सैफई चिकित्सा विवि के कोविड अस्पताल, जिला अस्पताल के कोविड अस्पताल के अलावा 3-4 गांवों का भ्रमण कर सफाई, जांच व सैनिटाइजेशन आदि का जायजा लेंगे। कार्यक्रम की भनक लगते ही स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने में लग गया है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले तक विवादित रहे जिला अस्पताल के कोविड अस्पताल को तो पूरी तरह बदल दिया गया है। गुरुवार को प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही कोविड अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निजी एजेंसी को सुरक्षा व्यवस्था सौंप दी गई है। 16 सेवानिवृत्त फौजी लगा दिए गए हैं। रेड, ग्रीन व ओरेंज जोन भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ, पार्किंग आदि पर फ्लैक्स बोर्ड लगाने के साथ मरीजों के बैठने के लिए टेंट लगाकर कुर्सियां और रैन बसेरा में गद्दे, तकिया की व्यवस्था भी हो गई है। वार्ड के साथ मरीजों के बेड के चादर भी साफ सुथरे दिखे। प्रभारी मंत्री ने कोविड कंट्रोल रूम, लुहन्ना के परिषदीय स्कूलों में बनाया गया क्वारंटीन सेंटर देखा। कंट्रोल रूम से मोबाइल पर होम आइसोलेट मरीजों का हाल भी जाना। उनसे दवाओं की उपलब्धता के बारे में भी पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed