फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Chief Minister Composite School will be built in Maman Himmatpur

Etawah News: मामन हिम्मतपुर में बनेगा मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय

Sun, 25 Feb 2024 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Composite School will be built in Maman Himmatpur
इटावा। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा को और बेहतर बनाने के साथ ही उनकी सूरत भी संवारी जा रही है। इसी क्रम में जिले में मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय और मुख्यमंत्री माॅडल कंपोजिट विद्यालय खोला जाएगा। इसके लिए दो स्कूलों के प्रस्ताव मांगे गए थे, जिन्हें चिह्नित करके डीएम ने रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

शासन से निर्देश हैं कि अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय जिला या तहसील मुख्यालय के पास होने के साथ मुख्य मार्ग (नेशनल हाईवे या स्टेट हाईवे) पर होना चाहिए। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के लिए न्यूनतम पांच एकड़ जमीन की अनिवार्यता रखी गई है। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय में प्री-नर्सरी से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई होगी। प्रत्येक कक्षा में तीन-तीन सेक्शन होंगे। विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य, शिक्षक संवर्ग एवं कर्मचारियों के लिए आवासीय भवन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

ताखा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मामन हिम्मतपुर में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय और महेवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बहेड़ा में मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय के लिए डीएम ने संस्तुति कर दी है। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय में स्मार्ट क्लास के साथ-साथ रोबोटिक्स व मशीन लर्निंग सेंटर, मॉड्यूलर लैब आदि की सुविधा होगी। खेल का मैदान और ओपन जिम होगा। मल्टीपल एक्टिविटी हाॅल, सोलर पैनल, वर्षा जल संचयन इकाई की स्थापना होगी। वाटर प्लांट, मिड-डे-मील, किचन, डायनिंग हाॅल, वाशिंग एरिया, हैंडवाॅश यूनिट भी बनेगी। सीसीटीवी कैमरे से ऑनलाइन निगरानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताखा में मुख्यमंत्री कंपोजिट व महेवा में मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय बनाने के संस्तुति हुई है। इन स्कूलों को सुविधाओं से लैस करते हुए विद्यार्थियों को निजी स्कूलों से बेहतर शिक्षा मिलेगी। यहां स्कूली शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों से उनके शारीरिक विकास में भी मदद मिलेगी।
- डॉ. राजेश कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed