फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Chhimara-Kachaura road will be named after Mulayam Singh

Etawah News: मुलायम सिंह के नाम पर होगा छिमारा-कचौरा रोड का नाम

Sun, 18 Jun 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 18 Jun 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Chhimara-Kachaura road will be named after Mulayam Singh
जसवंतनगर। नगर पालिका परिषद की पहली बोर्ड बैठक विधायक शिवपाल सिंह यादव की मौजूदगी में हुई। इसमें छिमारा-कचौरा रोड का नाम मुलायम सिंह यादव के नाम पर रखने सहमति बनी।
विज्ञापन

शनिवार को हुई बैठक में ओवर ब्रिज के नीचे सपा संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा लगवाने व मुख्य चौराहे से बाजार में उनके नाम का प्रवेशद्वार बनाने का प्रस्ताव भी बैठक में पास हुआ। चेयरमैन सत्यनारायण संखवार व सभासदों ने नहर के पुल तिराहे का सुंदरीकरण, नाला निर्माण, स्पीड ब्रेकर को हटाने का कार्य, मोहल्ला कोठी कैस्ट में नए बिजली दफ्तर के पास जलभराव को समाप्त करने हेतु सीवर लाइन डालकर सिरसा नदी तक नाला निर्माण कार्य कराने के प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई।
विज्ञापन

पेयजल बर्बादी रोकने के लिए नगर के समस्त स्टैंड पोस्टों में टोंटी लगाने का कार्य, ईदगाह परिसर में इंटरलॉकिंग बिछाने का कार्य, समस्त ट्यूबवेल पर जल बर्बादी रोकने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का कार्य, नगर की जाम की समस्या से निजात हेतु, सिरसा नदी पर पुल निर्माण कार्य आदि कार्य भी कराने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लाईओवर के नीचे सुंदरीकरण, बस स्टैंड चौराहे पर बड़ी टंकी परिसर में नवीन कार्यालय का तीन मंजिल निर्माण कार्य, होमगंज बार्ड में खटखटा बाबा की कुटिया के पास निर्मित तालाब का सुंदरीकरण, श्मशान घाटों का सुंदरीकरण, सिसहाट रोड पर पालिका की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर पार्क निर्माण कार्य व सुंदरीकरण कराने पर भी सहमति बनी। गुलाबबाड़ी में बाल्मीकि जी के मंदिर का सुंदरीकरण, ठंडे पानी के लिए 25 वाटर कूलर लगवाने, एक शव वाहन एवं दो शव फ्रीजर की आपूर्ति, पालिका की कर वसूली को ऑनलाइन करने हेतु वेबसाइट सॉफ्टवेयर का कार्य तैयार करने के भी प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। बैठक में अधिशासी अधिकारी विनय मणि त्रिपाठी , विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव , टैक्स अधिकारी अरविंद शर्मा, लिपिक नवनीत कुमार , शिवांग, आदि उपस्थित रहे।

धन की जरूरत होने पर अपनी निधि से दूंगा : शिवपाल
बैठक के दौरान क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने नगर पालिका बोर्ड को आश्वस्त किया कि जहां उनकी जरूरत होगी वह हमेशा समस्याओं के समाधान के लिए खड़े रहेंगे। धन की जरूरत पर अपनी निधि से धन देंगे। उन्होंने बैठक में बिजली व्यवस्था पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि जसवंतनगर क्षेत्र में अंधाधुंध कटौती तथा गरीबों पर छापेमारी कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। लोग नियम से अपने बिल दे रहे हैं। उनको भी विद्युत आपूर्ति नहीं मिल रही है। यह निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed