{"_id":"64860d2a66185e187309cf86","slug":"chc-doctor-accused-of-womans-death-etawha-news-c-12-1-281699-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सीएचसी की डॉक्टर पर महिला की मौत का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सीएचसी की डॉक्टर पर महिला की मौत का आरोप
विज्ञापन
सीएचसी की डॉक्टर पर महिला की मौत का आरोप क्रासर - सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। सीएचसी की एक महिला चिकित्सक पर गलत इलाज के चलते महिला की मौत का आरोप लगाया गया है। महिला की मौत आगरा में इलाज के दौरान हुई है। घटना के बाद परिजन सीएमओ डॉ.गीताराम से मिले और सीएचसी की महिला चिकित्सक पर गलत इलाज करने का आरोप लगाया। घटना पर उन्होंने जांच बैठा दी है।
सीएमओ के निर्देश पर जांच करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ डॉ. श्रीनिवास यादव ने बताया कि सैफई क्षेत्र के गांव भदेही काशीपुर निवासी गजेंद्र कुमार की पत्नी देवकी आठ जून को दोपहर करीब एक बजे 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर लाई गई थी। उसको रक्तस्राव हो रहा था। बताते हैं कि पर संविदा पर तैनात महिला चिकित्सक ने उसका इलाज किया, लेकिन हालत देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। वहां से सैफई रेफर कर दिया गया, जहां से परिजन महिला को आगरा ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
वर्जन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से महिला के इलाज के सभी कागजात जांच के लिए एकत्रित किए हैं। मृतका के परिजनों से आगरा में कराए गए इलाज के कागजात भी मांगें है। जांच पड़ताल की जा रही है, जांच में जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्यवाई होगी। बताया कि मृतका के पति ने सीएमओ से शिकायत की थी। जिसमें जसवंत नगर में तैनात एक महिला चिकित्सक पर सही इलाज न करने की वजह से रक्त स्राव बंद नहीं होने और हालात बिगड़ने का आरोप लगाया है। बताया कि मृतका के गांव गए थे।
विज्ञापन
डॉ.श्रीनिवास, डिप्टी सीएमओ।