{"_id":"632222088f948d4e6755f7e6","slug":"chambal-trafice-etawah-etawah-news-up-news-etawah-news-knp718142557","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा : 17 सितंबर तक चंबल पुल से जारी रहेगा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा : 17 सितंबर तक चंबल पुल से जारी रहेगा आवागमन
विज्ञापन
इटावा। शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर भिंड के बरही बल्लभपुर स्थित श्री अजितनाथ दिंगबर जैन मंदिर का मेला 17 सितंबर को लगेगा। इस एक दिवसीय मेले को देखते हुए चंबल पुल से छोटे वाहनों का आवागमन जारी रखा जाएगा।
मरम्मत कार्य के चलते चंबल नदी पुल को कभी भी छोटे वाहनों के लिए भी बंद किया जा सकता है। इसी आशंका के चलते मंदिर कमेटी का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को जिलाधिकारी अवनीश राय से मिला। ज्ञापन देकर मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक जैन कक्का ने कहा उन्हें चंबल पुल पर आवागमन बंद होने की खबरें मिल रहीं थीं।
ऐसी स्थिति में मेले में आने वाले जैन समाज के लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए पुल से छोटे वाहनों का आवागमन मेले तक चालू रखा जाए। ज्ञापन देने के दौरान पूर्व अध्यक्ष प्रदीप जैन, दिनेश जैन, सनत जैन, महावीर जैन, अजय जैन पिंकी, प्रदीप जैन, मनोज जैन, मोनू जैन, धीरज जैन, धीरू आदि पदाधिकारी शामिल रहे।