फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Chambal repair work completed; now awaiting permission to open the bridge.

Etawah News: चंबल मरम्मत कार्य हुआ पूरा, अब पुल खोलने की अनुमति का इंतजार

Fri, 10 Jul 2026 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Chambal repair work completed; now awaiting permission to open the bridge.
चंबल मरम्मत कार्य हुआ पूरा, अब पुल खोलने की अनुमति का इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उदी। चंबल पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का कार्य शुक्रवार को पूरा कर लिया गया। कार्यदायी संस्था पीएनसी ने मरम्मत पूर्ण होने की सूचना उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के संबंधित अधिकारियों को भेज दी है। अब पुल पर भारी वाहनों का संचालन बहाल करने का अंतिम निर्णय दोनों जिलों के प्रशासन और एनएच अधिकारियों की अनुशंसा के बाद लिया जाएगा।पीएनसी के प्रबंधक एवं अभियंता अशोक मिश्रा ने बताया कि मरम्मत कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार पूरा कर लिया गया है और इसकी रिपोर्ट संबंधित विभागों को सौंप दी गई है। हालांकि, शुक्रवार शाम तक भारी वाहनों से प्रतिबंध हटाने संबंधी कोई आदेश जारी नहीं हुआ था। मध्य प्रदेश प्रशासन पुल की तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही भारी वाहनों के आवागमन पर निर्णय लेने के पक्ष में है। ऐसे में 11 जुलाई से भारी वाहनों की आवाजाही शुरू होने की संभावना फिलहाल कम हो गई है। गौरतलब है कि पुल के पांचवें खंभे की रोलर बियरिंग प्लेट खिसकने और एक्सपेंशन जॉइंट में करीब 25 मिलीमीटर धंसाव पाए जाने के बाद 20 जून से भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। फिलहाल कार, तिपहिया और दोपहिया वाहनों का संचालन पूर्ववत जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed