फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Challan of 21 vehicles with black film and hooters and sirens

काली फिल्म और हूटर व सायरन वाले 21 वाहनों का चालान

Mon, 15 Feb 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Challan of 21 vehicles with black film and hooters and sirens
वाहनों से काली फिल्म उतरवाते परिवहन विभाग के अधिकारी। - फोटो : ETAWHA
इटावा। 21 जनवरी से जारी राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सोमवार को परिवहन विभाग ने कई स्थानों पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी दी गई और वाहनों में काली फिल्म और हूटर व सायरन वाले 21 लोगों के चालान किए गए।
विज्ञापन

सोमवार को जनपद के विभिन्न स्थानों पर वाहनों में काली फिल्म, हूटर व सायरन के विरुद्ध चालकों को यातायात सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी दी गयी। इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बृजेश कुमार ने लोगों को वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने की सीख दी और सीट बेल्ट धारण करने के महत्व बताए। अभियान के दौरान लोगों के वाहनों में दुर्घटना से बचाव संबंधी जागरूकता के स्टीकर लगाए गए।
विज्ञापन

इसके साथ ही पैदल यात्रियों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि आपकी जरा सी लापरवाही की वजह से दुर्घटनाओं का शिकार हो सकते है। मात्र कुछ सेकेंड की जल्दबाजी व लापरवाही आपके लिए घातक सिद्ध हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चलाते समय सावधानी बरतने से दुर्घटना से बचा जा सकता है। उन्होंने वाहन की लाइटों और हॉर्न का प्रयोग करने, वाहन की गति सीमित रखने और सड़क पर दूसरे वाहनों से दूरी बनाकर चलने आदि यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed