फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   chadkhani me report likhne per hungama

बलात्कार की रिपोर्ट छेड़खानी में लिखने से नाराज महिलाओं ने काटा हंगामा

Sun, 23 Aug 2020 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
chadkhani me report likhne per hungama
फोटो संख्या 14 जसंवतनगर पहुंचे एएसपी क्राइम - फोटो : ETAWHA
जसवंतनगर। युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट छेड़खानी की धाराओं में दर्ज करने से नाराज महिलाओं और ग्रामीणों ने रविवार को थाना परिसर में हंगामा किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों का बचाव कर रही है। जब पीड़िता दुष्कर्म का आरोप लगा रही है तो उसकी मेडिकल जांच क्यों नहीं कराई गई। पीड़िता के परिजनों ने एसएसपी आकाश तोमर से मिलकर पुलिस के रवैय की शिकायत की। परिजनों ने आरोप है कि आरोपियों को सत्तारूढ़ दल के नेताओं का संरक्षण मिल रहा है। इसलिए पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की युवती ने दो नामजद तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म बलात्कार व मारपीट का आरोप लगाया। पिता ने जसवंतनगर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने छेड़खानी तथा मारपीट कर मामला दर्ज कर लिया था। दुष्कर्म की धाराओं को रिपोर्ट में शामिल नहीं किया। मारपीट की घटना के आधार पुलिस जब युवती को जिला अस्पताल लेकर पहुंची तो वहां केवल सिर में लगी चोट का डाकटरी परीक्षण हुआ। दुष्कर्म की पुष्टि के संबंध में परीक्षण नहीं कराया। इतनी जानकारी मिलते ही युवती के परिजन भड़क गए। युवती ने थाने के दरोगा पर आरोप लगाया कि उसके पिता ने जो रिपोर्ट दी है वह पुलिस ने नहीं लिखी। उसके पिता व भाई को धमकाते हुए अपने तरीके से रिपोर्ट लिखवा दी और उसके हस्ताक्षर करवा लिए। रविवार की सुबह पीड़ित परिवार तथा गांव के सैकड़ों लोग जसवंतनगर थाने पहुंचे और हंगामा करने लगे। प्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार ने उन्हें किसी प्रकार समझाया।
विज्ञापन

इसी बीच युवती के परिजन एसएसपी से मिलने पहुंचे। उन्होंने एएसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद को मौके पर भेजा। उन्होंने पीड़ित युवती के बयान दर्ज कराए और मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। उन्होंने बताया कि इस संबंध मे पूरी जांच पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed