{"_id":"5ec7fa958ebc3e905610846e","slug":"ceremoney-has-done-the-boy-who-get-positive-etawha-news-knp5614918112","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 मई को वार्डब्वाय के घर हुआ था फातिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1 मई को वार्डब्वाय के घर हुआ था फातिहा
विज्ञापन
फोटो संख्या 27
- फोटो : ETAWHA
जिला अस्पताल के संक्रमित निकले वार्ड ब्वॉय के भाई की 14 मई को मौत हो गई थी। 21 मई को उसका फातिहा पढ़ा गया था।
इसमें 15 से 20 लोग शामिल हुए थे। फातिहा में वार्ड ब्वॉय भी शामिल हुए था। इससे फातिहा में शामिल हुए लोगों के भी संक्रमित होने की आशंका है।
सीएमएस डॉ. एसएसी भदौरिया ने बताया कि वार्ड ब्वॉय अस्पताल में किन किन लोगों के संपर्क में आया इसकी जानकारी जुटाई जा रही है, उनकी जांच कराई जाएगी। अस्पताल को सैनिटाइज कराया जाएगा।
चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम सरैया हेलू गांव में मिला कोरोना पॉजिटिव 51 वर्षीय अधेड़ 18 मई को दिल्ली से आने के बाद एक डॉक्टर से भी मिला था।
सीएचसी बसरेहर अधीक्षक डॉ. विकास सचान ने बताया कि स्टेशन पर सैंपल लेने के बाद अधेड़ को होम क्वारंटीन रहने को कहा गया था, लेकिन वह घर से बाहर निकला। डॉक्टर के अलावा वह गांव के दो लोगों से भी मिला।
अधेड़ के परिवार में पत्नी, दो बच्चे, बहू-बेटा और मां हैं। पॉजिटिव के संपर्क में उसके परिवार व गांव के लोगों को कांधनी में क्वारंटीन कर दिया गया है। सभी के सैंपल भी लिए गए हैं।
विज्ञापन
डॉ. पालीवाल के परिवार और स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव
चौगुर्जी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती एक महिला के 19 मई की रात कोरोना पॉजिटिव होने पर अस्पताल के डॉक्टर समेत नौ लोगों के सैंपल 20 मई को लिए गए थे। इसकी रिपोर्ट शुक्रवार को निगेटिव आने पर राहत की सांस ली गई।
शहर के अंदर छपेटी, मेहतर टोला व साबितगंज में कोरोना पॉजिटिव मरीज की सूचना पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
छपेटी मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एसडीएम सदर सिद्धार्थ, सीओ सिटी वैभव पांडेय व नगरपालिका अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
यहां कोरोना पॉजिटिव मरीज के घर के आसपास के हिस्से को सैनिटाइज किया गया। पुलिस ने तत्काल वहां मौजूद लोगों को हटाया। अधिकारियों ने माइक से लोगों को अपने घरों में जाने की अपील की।
स्वास्थ्य कर्मी एंबुलेंस से कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को ले गए। यहां मोहल्ले के कुछ लोगों ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के परिवार के लोग अहमदाबाद में रहते हैं। यह व्यक्ति वहीं से यहां अपने घर आया है।
छपैटी मोहल्ला के पास में मौजूद मेहतर टोला मोहल्ला में भी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। वहां भी पुलिस की तैनाती करते हुए समुचित कदम उठाए गए। इसके अलावा साबितगंज मार्ग निवासी एक अन्य व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर प्रशासन ने तत्काल इस मार्ग सेएहतियातन आवाजाही रोक दी।
महेवा ब्लॉक के गांव उरेंग में कोरोना मरीजों की संख्या तीन हो गई है। दो नए मरीजों में एक अधेड़ अहमदाबाद से लौटा था। अधेड़ के परिवार का एक पॉजिटिव व्यक्ति कोरोना अस्पताल में भर्ती है। परिवार के सात लोगों को कांधानी आइसोलेशन केंद्र में रखा गया था। छह लोग अभी वहीं हैं।
दो नए कोरोना मरीज की पुष्टि के बाद एसडीएम इंद्रजीत सिंह, तहसीलदार गजराज सिंह यादव, बीडीओ सतीश पांडेय, सीएचसी प्रभारी डॉ यतेंद्र राजपूत गांव पहुंच गए। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि उरेंग गांव के सभी 1669 लोगों की दोबारा थर्मल स्क्रीनिंग की गई है।
दो नए मरीज मिलने के साथ महेवा ब्लॉक में मरीजों की संख्या 10 हो गई है। उरेंग में तीन, संतोषपुर में तीन, बसैयाहार में तीन और पहाड़पुर में एक पॉजिटिव मिला है। संवाद
89 कोरोना संदिग्धों के सैंपल भेजे गए
इटावा। जिला अस्पताल से शुक्रवार को 89 कोरोना संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय भेजे गए। सीएमएस डॉ. एसएस भदौरिया ने यह जानकारी दी है।
6210 प्रवासी और लौटे
इटावा। प्रवासी के आने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। विचारपुरा स्थित ब्रिजगोपाल शिविर के नोडल अधिकारी अरशद अली ने बताया कि 20 बसों से 402 प्रवासी इटावा पहुंचे। दो मई से प्रवासी श्रमिकों आने का सिलसिला शुक्रवार को 21 वें दिन भी जारी रहा। अब तक 486 बसों से 6210 श्रमिक इटावा आ चुके हैं। सभी की थर्मल स्क्रीनिग की जा रही है इसके बाद ही उन्हें घरों को जाने दिया जा रहा है।