फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Central Jail is ready, prisoners will have new place before rain

Etawah News: सेंट्रल जेल तैयार, बारिश से पहले बंदियों का होगा नया ठिकाना

Thu, 25 May 2023 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 25 May 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Central Jail is ready, prisoners will have new place before rain
फोटो नं 28 जिला कारागार के बाहर जानकारी देते डीजी जेल एस एन सावत। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सैफई रोड पर स्थित सेंट्रल जेल के निर्माण का काम पूरा हो गया है। गुरुवार को डीजी जेल ने अपने अधिकारियों के साथ सेंट्रल जेल के साथ जिला जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने सेंट्रल को जेल को जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। इससे पूर्व उन्होंने सिंचाई विभाग के डाक बंगले में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर सेंट्रल जेल में बंदियों को शिफ्ट करने के लिए की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। बताया कि बारिश से पहले ही बंदियों को जिला जेल से सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

गांव महोला के पास बन रही सेंट्रल जेल के निर्माण का काम पूरा हो गया है। जेल में बंदियों को शिफ्ट कराने की तैयारियां की जा रही है। गुरुवार को डीजी जेल एसएन सावत व डीआईजी जेल शिव हरी मीना ने इटावा का दौरा किया। उन्होंने सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया। साथ ही जिला जेल का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा।
विज्ञापन

डीजी ने बताया कि सेंट्रल जेल बनकर पूरी तरह से तैयार हो चुकी हैं। बारिश से पहले बंदियों को सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला जेल के सभी बंदियों को सेंट्रल जेल भेजा जाएगा। जिला कारागार में कुछ बैरिकें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जेल खाली होने के बाद उसमें मरम्मत का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कारागार में कमियां है उन्हें भी दूर किया जाएगा। जिला कारागार में वाटर टैंक भी बनाया जाएगा। जिला कारागार में मरम्मत का काम होने के बाद वहां फिर से बंदियों को रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी औरैया में जेल न होने के कारण इटावा जेल में बंदियों का दबाव रहता है। बताया कि उन्होंने अपनी टीम के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया और कमियों को देखा।

इसके अलावा जेल में स्वास्थ्य व भोजन व्यवस्था को और दुरुस्त बनाने के लिए विचार विमर्श किया। जिला कारागार की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस मौके पर जेल अधीक्षक डा. रामधनी, जेल अधीक्षक कानपुर बीडी पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed