फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   CBI inquiry should be done in Jain Muni murder case

Etawah News: जैन मुनि हत्याकांड की सीबीआई जांच हो

Tue, 18 Jul 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 18 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
CBI inquiry should be done in Jain Muni murder case
फोटो संख्या 06 कचहरी में विरोध प्रदर्शन करते जैन समाज संगठन के पदाधिकारी व अन्य। संवाद
विज्ञापन

श्री दिगंबर जैन विकास समिति व जैन समाज ने पीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। पिछले दिनों कर्नाटक में दिगंबर जैन मुनि काम कुमार नंदी महाराज की अपहरण के बाद की गई हत्या के विरोध में जैन समाज के लोगों ने हत्यारों को सजा दिलाए जाने की मांग की। कचहरी में विरोध प्रदर्शन करने के बाद घटना की सीबीआई जांच कराने के लिए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
जैन समाज के अध्यक्ष संजू जैन व श्री दिगंबर जैन विकास समिति के प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने कहा कि इस घटना से जैन समाज बेहद दुखी होकर सदमे में और बहुत आक्रोशित है। कहा कि कैसे अपने साधुओं की सुरक्षा कर सकेंगे। कहा कि उनकी मांग है कि घटना की सीबीआई से जांच एवं फास्ट ट्रैक कोड में सुनवाई हो, जैन साधुओं के निर्विघ्न सुलभ विहार व प्रवास में समुचित सुरक्षित व्यवस्था हो।
विज्ञापन

इसके अलावा लंबे पद विहार में हाईवे पर हर पांच किलोमीटर पर जैन साधुओं की ठहरने की व्यवस्था किए जाने, जैन आयोग का गठन किए जाने, जैन तीर्थों की सुरक्षा बढ़ाई जाने की मांग है। ज्ञापन देने वालों में संजीव जैन, धर्मेंद्र जैन, चक्रेश जैन, नवनीत जैन, सुभाष चंद जैन, मेजर रॉबिन जैन, विमलेश जैन, मनोज जैन, नवीन जैन, अजीत बाबू जैन, पूरन जैन, सुनील जैन अर्पित जैन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed