फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Cash worth 80,000 stolen after breaking into a shop near the Kotwali.

Etawah News: कोतवाली के पास दुकान में सेंध लगाकर 80 हजार की नकदी चोरी

Wed, 15 Jul 2026 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Cash worth 80,000 stolen after breaking into a shop near the Kotwali.
इटावा। शहर कोतवाली से महज करीब 300 मीटर और पुलिस पिकेट से लगभग 150 मीटर की दूर स्थित बजाज लाइन बाजार में पूजा सामग्री की दुकान में मंगलवार देर रात सेंधमारी कर चोर करीब 80 हजार नकद और सोने की दो अंगूठियां चुरा ले गया। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चार दिन के भीतर सब्जी मंडी क्षेत्र में चोरी की दूसरी घटना होने से व्यापारियों में दहशत और पुलिस के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन

बजाज लाइन स्थित सब्जी मंडी गेट पर वैध रमाकांत वर्मा की पूजा सामग्री की दुकान है। मंगलवार देर रात चोर दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गया। इसके बाद उसने गोलक में रखे करीब 80 हजार रुपये और मरम्मत के लिए रखीं सोने की दो अंगूठियां पार कर ले गया। बुधवार सुबह करीब 11 बजे रमाकांत का पुत्र अमित दुकान खोलने पहुंचा तो गोलक खाली थी और सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें एक युवक सुबह करीब चार बजे वारदात को अंजाम देता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि 11 जुलाई की रात पुरानी सब्जी मंडी में सब्जी आढ़त का ताला तोड़कर करीब 15 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई थी। सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed