फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Cases of red spots and itching on the rise due to wearing damp clothes.

Etawah News: नमी वाले कपड़े पहनने से बढ़ रहे लाल दाग, खुजली के रोगी

Wed, 15 Jul 2026 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Cases of red spots and itching on the rise due to wearing damp clothes.
इटावा। बारिश के बाद मौसम में आई नमी और दिन भर की भाग-दौड़ के कारण पड़ने वाले पसीने से जिले में फंगल इंफेक्शन के मामले बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल में हर रोज 40 से 50 मरीज फंगल इंफेक्शन की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। पहले मरीजों की यह संख्या 10 से 12 हुआ करती थी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के त्वचा रोग बाह्य रोगी विभाग के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। डॉक्टरों के अनुसार, बारिश के बाद कपड़ों में नमी अधिक देर तक बनी रहती है। धूप में सुखाने के बाद भी यह नमी पूरी तरह से नहीं जाती है। ऐसे कपड़े पहनने से शरीर में फंगल जीवाणु तेजी से फैलते हैं। इसके परिणामस्वरूप त्वचा पर दाग और तेज खुजली जैसे लक्षण नजर आते हैं। फंगल इंफेक्शन फैलने के अन्य कारण भी हो सकते हैं। हालांकि, कपड़ों में नमी और पसीना इसके तेजी से फैलने का मुख्य कारण है। अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। उन्हें आवश्यक जांच के बाद दवाएं भी दी जा रही हैं।
विज्ञापन



फंगल इंफेक्शन के प्रमुख लक्षण
- त्वचा पर लाल चकत्ते हो जाना।
- शरीर में तेज खुजली होना।
- उंगलियों के बीच में त्वचा का कटना।
- लगातार खुजली से घाव बनना।
फंगल इन्फेक्शन होने के कारण
- पसीना व नमी होना।
- फंगस के संपर्क में आना।
- संक्रमित व्यक्ति के कपड़े इस्तेमाल करना।
- संक्रमित जानवर के संपर्क में आना।
इन्फेक्शन से बचाव के तरीके
- रोजाना कपड़े बदलकर पहनें।
- दूसरों के कपड़े इस्तेमाल करने से बचें।
- कपड़ों को अच्छे से सुखाकर पहनें।
वर्जन--
अस्पताल में शहर के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी मरीज उपचार करवाने के लिए आ रहे हैं। मौसम में नमी के बाद फंगल इंफेक्शन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना 40 से 50 मरीज इसकी समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। मरीजों को बचाव के उपाय बताकर दवाएं दीं जा रही हैं। -डॉ. पारितोष शुक्ला, सीएमएस, पुरुष जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed