{"_id":"60eb102a604dc056ed5aa0fa","slug":"case-of-slapping-sp-city-in-etawah-surveillance-and-sog-team-is-interrogating-many-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: एसपी सिटी को थप्पड़ मारने के मामले में कई लोगों को उठाया, सर्विलांस व एसओजी टीम कर रही गुप्त स्थान पर पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: एसपी सिटी को थप्पड़ मारने के मामले में कई लोगों को उठाया, सर्विलांस व एसओजी टीम कर रही गुप्त स्थान पर पूछताछ
Sun, 11 Jul 2021 11:47 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:47 PM IST
सार
आठ थानों की पुलिस टीम व पीएसी बल उपद्रवियों की तलाश कर रही है। टीम ने बवाल में शामिल कई उपद्रवियों को जिले से उठाया है, जिनमें कुछ भाजपा कार्यकर्ता भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इटावा ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले के बढ़पुरा में प्रमुख चुनाव के दौरान एसपी सिटी प्रशांत कुमार को थप्पड़ मारने, पुलिस कर्मियों पर पथराव व फायरिंग करने के मामले में पुलिस टीमों ने कई लोगों को उठाया है। जिन्हें गुप्त स्थान पर रखकर हिस्ट्रीशीटर व पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता विमल भादौरिया के बारे में पूछताछ की जा रही है।
उठाए गए लोगों में विमल का एक करीबी रिश्तेदार भी बताया जा रहा है। आठ थानों की पुलिस टीम व पीएसी बल उपद्रवियों की तलाश कर रही है। टीम ने बवाल में शामिल कई उपद्रवियों को जिले से उठाया है, जिनमें कुछ भाजपा कार्यकर्ता भी बताए जा रहे हैं।
पुलिस सभी लोगों को गुप्त स्थान पर रखकर हिस्ट्रीशीटर विमल और बवाल में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही सर्विलांस टीम ने विमल समेत उसके रिश्तेदारों के नंबर सर्विलांस में लगा दिए हैं। इनमें से कुछ आरोपी अपना पर्सनल नंबर बंद कर दूसरे नंबरों से अपने घरवालों से बात करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक विमल व बवाल में शामिल अन्य आरोपी अपना नंबर बंद कर दूसरे नंबरों से मीडिया व सफेदपोशों से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं। उधर, एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।