फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Case filed against Siraj and cleaning workers

शाबरीन चौधरी फर्म के मालिक सिराज पर काम में अड़ंगा डालने का आरोप

Thu, 11 Jun 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Case filed against Siraj and cleaning workers
सैफई, उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार ने सफाई कार्य के पुराने ठेकेदार और तीन नामजद सफाई कर्मियों समेत कुछ अन्य लोगों के खिलाफ थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। इन पर सफाई काम में अड़ंगा लगाने का आरोप है।
विज्ञापन

डॉ. आदेश ने बताया कि नौ जून को संविदा सफाई कर्मी (हाउस कीपर) के हड़ताल पर जाने से बायो मेडिकल कचरा उठ नहीं पाया था। उन्होंने कुल सचिव के साथ सफाई कर्मियों से बात की।
विज्ञापन

भुगतान से संबंधित उनकी तीन मांगें थीं। इनमें एक मांग मैसर्स शाबरीन चौधरी के एक पुराने ठेकेदार से तीन महीने के बिल प्राप्त करने की थी।
ताकि सफाई कर्मियों का भुगतान हो सके। इस पर वित्त नियंत्रक ने फर्म से बात करके बिल देने को कह दिया। शेष सफाई कर्मियों के खाता खुलवाने और बीमा से संबंधित मांगों को भी सुलझा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मसला सुलझने के बाद सफाई कर्मियों ने काम पर लौटने का भरोसा तो दिया, लेकिन वह काम नहीं आए। लिहाजा 9 जून को शाम करीब 4 बजे तक चिकित्सीय सेवाएं बाधित रहीं।
यहीं नहीं कई सफाई कर्मी ट्रामा सेंटर पर एकत्रित हो गए। मौजूद फर्म शार्प ग्लोबल के कर्मचारी जब संदिग्ध कोविड और नॉन कोविड मरीजों का बायो मेडिकल कचरा ट्राली में लेकर जा रहे थे।
तब सफाई कर्मी पूनम, संतोष व फूल सिंह के अलावा कई अन्य सफाई कर्मियों ने इस कचरे को अस्पताल से बाहर ले जाने से रोका और कचरे को इमरजेंसी वार्ड में फैलाने लगे।
डॉ. आदेश ने कहा कि सहायक इमरजेंसी प्रभारी डॉ. अमित चौधरी की सूचना पर जब वे मौके पर पहुंचे तो गार्ड का डंडा छीनकर उन पर हमले की कोशिश हुई। उन्होंने वहां से निकलकर अपनी जान बचाई।
दर्ज रिपोर्ट में कहा गया कि इस साजिश में पुरानी फर्म शाबरीन चौधरी के मालिक सिराज चौधरी का हाथ दिखता है। आरोपी सिराज लगातार दो साल से उन्हें फंसाने का प्रयास कर रहे हैं।

सैफई थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव सिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर सिराज चौधरी समेत पूनम, संतोष व फूल सिंह के खिलाफ सफाई कर्मियों को उकसाने, अपमानित करने और आपदा प्रबंधन व महामारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed