{"_id":"581e1f714f1c1b903b436374","slug":"car-ruined-byke-rider-young-man-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने बाइक सवारों को रौंदा, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने बाइक सवारों को रौंदा, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 05 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर ग्राम मनियामऊ के पास बाइक सवार दो लोगाें को कार ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट न लगाने के कारण दोनों के सिर में चोट आई।
विज्ञापन
लवेदी थाना क्षेत्र के गांव चिंडौली हाल पता करनपुरा इटावा निवासी प्रदीप चौहान (40) पुत्र दीनदयाल सिंह इकदिल क्षेत्र के गांव मनियामऊ स्थित आरएन कोल्ड स्टोरेज में नौकरी करते थे। वह बाइक से साथी कमलेश कुमार पुत्र सुरेश जैन के साथ शनिवार सुबह करीब साढे़ दस बजे कोल्ड स्टोरेज जा रहे थे। स्टोरेज के पास बने कट से हाईवे क्रास करने के दौरान बकेवर की ओर से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें दोनाें सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक कार चालक भाग गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। घायल कमलेश को की हालत गंभीर है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन