{"_id":"58cecfbc4f1c1be4431a1de1","slug":"car-ruined-bye-rider-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 20 Mar 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
कार एक्सीडेंट
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़पुरा थाना क्षेत्र के कामेत के पास तेजी से जा रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
वृंदावन सोसाइटी जिला मथुरा निवासी श्रृदेश कुमार सिंह गौर (25) पुत्र शिव राम सिंह अपने साथी ध्रुव कुमार मिश्रा पुत्र राम कुमार निवासी आवास विकास कानपुर के साथ बाइक से उदी से इटावा आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कामेत गांव के पास पहुंची तभी सामने से जा रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुुंची और दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया। श्रृदेश की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई के लिए भेजा गया जहां रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
दूसरी घटना इकदिल थाना क्षेत्र के क्का बाग के पास हुई जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वीरेंद्र पुत्र हरी राम निवासी फतेहपुरी शिकोहाबाद घायल हो गया। इसके अलावा हाइवे पर गांव मनियामऊ के पास बाइक की चपेट में ंआने से फहीम पुत्र मोहम्मद उमर निवासी जुलाहा पुरी थाना इकदिल घायल हो गया। वही चौधरी पेट्रोल पंप के पास बाइक की चपेट में आने से खैरुन निसा पुत्री निजाम निवासी मेवाती टोला घायल हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन