फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   car ruined 5 people, 4 injured

पांच लोगों पर चढ़ी कार, एक मौत, चार घायल

Thu, 03 Nov 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
car ruined 5 people, 4 injured
इकदिल (इटावा)। एक उत्सव गार्डन में मंगलवार को चल रहे तिलक समारोह के दौरान दूल्हा सिपाही ने वधू पक्ष से मिली कार नारियल पर चढ़ाते समय संतुलन खो दिया। कार पांच लोगों पर चढ़ गई। इसमें उसकी बुआ की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। मृतका के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। एसएसपी ने हादसे की पुष्टि कर जांच की बात कही है।
विज्ञापन

इकदिल के अकबरपुर गांव निवासी अरुण प्रताप सिंह यूपी पुलिस में सिपाही है। कानपुर नगर में उसकी तैनाती है। अरुण की शादी औरैया के फफूंद निवासी युवती से तय हुई थी। मंगलवार को एक उत्सव गार्डन में तिलक समारोह चल रहा था। रात में नई कार के पूजन के बाद अरुण से कार को नारियल पर चढ़ाने के लिए कहा गया। कार स्टार्ट करते ही अरुण ने नियंत्रण खो दिया और पांच लोग चपेट में आ गए। कार गेस्ट हाउस में बने मंदिर की सीढ़ियों से टकराकर रुक गई।
विज्ञापन

हादसे में दूल्हे की सगी बुआ हर नारायणपुर गांव निवासी सरला देवी (55), बकेवर के आंबेडकर नगर निवासी शशि चंद्रा, बिधूना के रुरुगंज निवासी धर्मेंद्र, इकदिल के अकबरपुर निवासी मिनी (10) पुत्री सत्य प्रकाश और शिवम (20) घायल हो गए। परिजन घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। सरला देवी को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रात एक बजे वहां पहुंचते ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकदिल थाना प्रभारी रणबहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। दूल्हे के पास लाइसेंस है या नहीं, इसकी जानकारी की जा रही है।
एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि हादसा गेस्ट हाउस में हुआ है। दूल्हे ने जैसे ही कार स्टार्ट की वह आगे बढ़ गई और हादसा हो गया। घटना की जांच की जा रही है।
नहीं आती थी ड्राइविंग फिर भी थामी स्टेयरिंग
इकदिल (इटावा)। उत्सव गार्डन में दूल्हे के कार आगे बढ़ाते ही पांच लोगों के चपेट में आने और उसकी बुआ की मौत से हड़कंप मच गया। गेस्ट हाउस के एक कर्मी ने बताया कि दूल्हा अरुण को कार ठीक से चलानी नहीं आती थी। कार का पूजन भारी पड़ गया। कार स्टार्ट करने बाद उसने संतुलन खो दिया और हादसा हो गया।
वहीं, दूल्हे के भाई अजय प्रताप सिंह ने बताया कि बुआ सरला देवी की आगरा-कानपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हुई है। गेस्ट हाउस में हुए हादसे में सिर्फ चार लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।

मातम के बीच गई बरात
शादी के घर में बुआ की मौत के बाद खुशियों के बीच मातम छा गया। बुधवार को जहां धूमधाम से बरात जानी थी, वहीं, देर शाम घर से 15 से 20 लोग ही बारात लेकर गए। दूसरी तरफ इकदिल के हर नारायणपुर गांव में सरला देवी के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed