{"_id":"6a022a0db42a87da9c049cdf","slug":"car-hits-three-bike-riders-one-dead-etawah-news-c-216-1-etw1005-142582-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: कार ने बाइक सवार तीन को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: कार ने बाइक सवार तीन को मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
भरथना। पाली संपर्क मार्ग पर रविवार की रात बेकाबू कार ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
रविवार की रात 10 बजे भरथना पाली संपर्क मार्ग पर पल्लेदार विनोद प्रजापति (50) निवासी गोपियागंज, साथी प्रदीप (32) निवासी पाली व घनश्याम (40) निवासी मोहल्ला गिरधारीपुरा कस्बा भरथना के साथ बाइक से भरथना आ रहे थे। रास्ते में पावर हाउस मोड़ के पास बाइक सवारों को कार ने टक्कर मार दी और मौके से भाग गया।
हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंच पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना भिजवाया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद विनोद को मृत घोषित कर दिया जबकि प्रदीप व घनश्याम का प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन
तीनों पाली खुर्द गांव में बकरी खरीदने के लिए निकले थे। मृतक विनोद प्रजापति मंडी समिति में पल्लेदारी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। घटना से पत्नी आशा देवी आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से वाहन चालक का पता चलाया जा रहा है। जल्द ही उसे पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।